IPL 2025: मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने थामा CSK का हाथ, क्या बदलेगी चेन्नई की तस्वीर?
News Image

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है। टीम के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन से सीएसके फैंस नाराज हैं। हालांकि, प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं।

इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस अब CSK टीम के साथ जुड़ गए हैं। एक खिलाड़ी को हटाकर ब्रेविस को टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई दल में विदेशी खिलाड़ी का एक पद खाली था, जिसे भरने के लिए ब्रेविस को शामिल किया गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस 2022 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। 2024 में उन्हें केवल 3 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 3 इनिंग में 69 रन ही बनाए थे। 2023 में उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 161 रन बनाए थे। गेंदबाजी में उनके नाम 1 विकेट दर्ज है।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। 12 मैचों की 10 पारियों में 48.50 की औसत से 291 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 73 नाबाद रहा। उन्होंने 25 छक्के भी जड़े।

इंडियन प्रीमियर लीग मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने बाकी बचे मैचों के लिए गुजरपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया है। उन्हें 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।

मिडिल ऑर्डर में सीएसके का फॉर्म बेहद खराब रहा है। ऐसे में ब्रेविस के आने से मध्यक्रम थोड़ा मजबूत नजर आएगा। टीम के अंदर कोई भी अनुभवी और तूफानी बल्लेबाज नहीं है, जो मिडिल ओवरों में तेजी से रन बनाए और विकेट बचाकर रखे। ब्रेविस के पास यह काबिलियत है।

चेन्नई की कप्तानी अब एमएस धोनी के हाथों में है। पिछला मुकाबला भी टीम ने अपने नाम किया है। CSK का अगला मैच 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना, IMD का अलर्ट जारी!

Story 1

IPL में नहीं मिला खरीदार, फिर पाकिस्तान और अब USA में चमकेगा ये धुरंधर!

Story 1

सीलमपुर मर्डर केस: लेडी डॉन ज़िकरा का बड़ा खुलासा, नाबालिगों की फौज कर रही थी तैयार

Story 1

दवाओं और इंसुलिन से मुक्ति: अमित शाह ने साझा किया अपना फिटनेस मंत्र

Story 1

ब्राह्मणों पर टिप्पणी: अनुराग कश्यप विवादों में, मंत्री ने मांगी माफी

Story 1

कानून सुप्रीम कोर्ट बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए: निशिकांत दूबे

Story 1

आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता, मुस्लिम लड़कों का CCTV फुटेज वायरल

Story 1

घोड़े जैसी शक्ल वाली विशाल मछली देख लोगों के उड़े होश!

Story 1

अनवर शेख ने त्यागा इस्लाम, बने राधेश्याम: हिंदू धर्म की भव्यता से प्रभावित

Story 1

IPL 2025: क्या काव्या मारन का टूटा दिल? कप्तान कमिंस छोड़ेंगे SRH का साथ!