भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार शाम बड़ी राहत मिली। अचानक तेज हवाओं के बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वसंत कुंज इलाके में धूल भरी आंधी के कारण वाहनों की रफ़्तार भी धीमी हो गई। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
तेज हवाओं और बारिश से दिल्ली का मौसम बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को भी गरज के साथ बिजली चमकने और धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।
पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अप्रैल की शाम को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। शाम के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय 10-12 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है, जो दोपहर के दौरान धीरे-धीरे बढ़कर 20-24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।
20 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवा की गति 10-20 किमी/घंटा रहेगी। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2025
(वीडियो जनपथ रोड से है) pic.twitter.com/mELruJc09o
विव रिचर्ड्स को किस तेज गेंदबाज के बाउंसर से लगता था डर? खुद सुनिए!
विराट कोहली: 1 रन बनाकर ट्रोलर्स के निशाने पर!
BCCI से निकाले गए अभिषेक नायर को मिला नया ठिकाना, KKR में की एंट्री
टीम इंडिया से छुट्टी, अभिषेक नायर को KKR का साथ!
नशे में धुत महिला का हरिद्वार में उत्पात, सड़क पर मचाया कोहराम
चिन्नास्वामी स्टेडियम: बारिश के बाद मिनटों में सूखा मैदान!
जाट फिल्म से विवादित सीन हटाया गया, निर्माताओं ने मांगी माफी
60 की उम्र में दिलीप घोष ने लिए सात फेरे, सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ बंधे शादी के बंधन में
अनुपमा में नया मोड़: वनराज-अनुज के बाद क्या ख्याति भी होगी शो से बाहर?
ज़मीन पर फेंको या मेज पर मारो, यह मेड-इन-इंडिया टैबलेट टूटेगा नहीं!