जब से गैस चूल्हा बना है, लोग उसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते आए हैं। लेकिन एक भारतीय शख्स ने गैस चूल्हे का ऐसा अनोखा इस्तेमाल किया कि लोग देखकर दंग रह गए। इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में, एक शख्स ने अपने बाथरूम में लगे शावर को गैस चूल्हे से बदल दिया है। उसने शावर की जगह बाथरूम की छत में गैस चूल्हे को फिक्स कर दिया है। पानी का पाइप सीधे गैस चूल्हे में लगा है, जिससे पानी चूल्हे के अंदर जाता है और उसके छेदों से नीचे गिरता है। शख्स उस अनोखे शावर के नीचे बड़े मज़े से नहा रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोगों ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। दूसरे ने लिखा, ऐसा गजब का टैलेंट भारत में ही हो सकता है। कई अन्य लोगों ने भी शख्स के इस जुगाड़ की खूब तारीफ की।
यह खबर सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है और इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती।
यह टैक्निक भारत के बाहर नहीं जानी चाहिए 😜😜😜🔥🔥🔥 pic.twitter.com/HjEb6bc1BQ
— Mahima Yadav (@SinghKinngSP) April 15, 2025
किसानों के लिए एक ही पहचान: अब सभी योजनाओं का लाभ एक ही जगह!
अमित अंकल बोल कर गए हैं पापा बनेंगे सीएम : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने तोड़ी चुप्पी
मध्य पूर्व में तबाही: युद्ध नहीं, धूल ने छीनी सांसें!
धोनी का रन आउट तुक्का ! पूर्व क्रिकेटर ने बताया किस्मत का खेल
नशे में धुत यात्री ने विमान में मचाया कोहराम, सीट बेल्ट से बांधने पर भी शांत नहीं हुआ
अपने गिरेबां में झांके पाकिस्तान : विदेश मंत्रालय ने वक्फ कानून पर की टिप्पणी को नकारा
IPL के बीच श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी खुशखबरी, ICC ने किया सम्मानित
प्रताप सिंह खाचरियावास कौन हैं? जिनके यहां ED की रेड, 49000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला
संजीव गोयनका का दोहरा चेहरा: मैदान पर गले लगाया, ड्रेसिंग रूम में लगाई फटकार!
रमनदीप का तूफानी कैच: पलटा मैच का रुख, हर कोई रह गया दंग!