बुर्का नोंचने पर मौलाना का बेतुका बयान: वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर!
News Image

बेंगलुरु के एक पार्क में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की पिटाई का मामला सामने आया है। चंद्र सुवर्णा लेआउट पार्क में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लड़का और लड़की पार्क में स्कूटी पर बैठे थे। तभी कुछ लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उनसे पूछताछ करने लगे। वे लड़के वीडियो भी बना रहे थे। आरोपियों में से एक बार-बार लड़की से पूछ रहा था कि क्या उसके परिवार को पता है कि वह कहां है। उसने हिंदू लड़के से भी सवाल किया कि वह दूसरे धर्म की लड़की के साथ क्यों बैठा है। लड़कों ने लड़की से यह भी पूछा कि वह बुर्का पहने हिंदू लड़के के साथ बाइक पर क्यों बैठी है।

लड़की ने लड़कों से बहस करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लड़के स्कूटी पर बैठे लड़के को थोड़ी दूर ले गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वे लड़की को शर्म करने के लिए भी कह रहे थे।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का बयान सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। मौलाना ने इस घटना के लिए दोषियों पर बरसने की बजाय माता-पिता को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है।

बरेलवी ने कहा, वालिदेन की जिम्मेदारी है कि वे नजर रखें कि उनका बच्चा या बच्ची कहां जा रहा है। पढ़ने जा रहा है तो कहां जा रहा है। पढ़ने के बहाने लड़की कहां जा रही है, इस पर ध्यान देना चाहिए। दोनों के साथ मारपीट हुई, इसकी इस्लाम इजाजत नहीं देता। इससे पहले उन्हें लड़की को समझाना चाहिए था। घरवालों को इस बारे में बताना चाहिए था। किसी के साथ मारपीट करना उचित नहीं है।

इस मामले में पुलिस ने पहले हिंसा से इनकार किया था, लेकिन वीडियो में आरोपियों को युवक को घेरकर लकड़ी के डंडे से पीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों वसीम, मंसूर, अफरीदी, माहिन और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ये गेंदबाज सीधा पिच पर करता है अटैक ! KKR के पूर्व खिलाड़ी ने खोला ऐसा राज, IPL में मचेगा हड़कंप!

Story 1

DU कॉलेज में गोबर कांड: प्रिंसिपल ने क्लास में लगाया, DUSU अध्यक्ष ने ऑफिस पोत दिया

Story 1

IPL 2025: मुंबई इंडियंस से मुकाबले से पहले चेन्नई को झटका, क्या धोनी भी होंगे गायकवाड़ की तरह बाहर?

Story 1

साड़ी बांटने के दौरान आरजेडी विधायक ने महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार, मची भगदड़

Story 1

माही मैजिक! ऐसे किया अब्दुल समद को रन आउट, किसी ने सोचा भी नहीं था!

Story 1

पहली मुलाकात में प्रीति जिंटा का सवाल, प्रियांश के जवाब पर शरमाईं डिंपल गर्ल !

Story 1

कांस्टेबल कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

Story 1

IPL इतिहास में पहली बार: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सबसे छोटे स्कोर का किया बचाव!

Story 1

क्या ममता बंगाल को बांग्लादेश और राहुल-तेजस्वी बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं?

Story 1

महाराष्ट्र की लाड़की बहनों को झटका: 1500 की जगह 500 रुपये, आखिर क्यों?