श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सम्मान। उन्हें मार्च 2025 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से नवाजा गया है। यह उनका दूसरा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है।
उन्होंने फरवरी 2022 में पहली बार यह पुरस्कार जीता था। इस प्रकार उन्होंने 1127 दिनों के बाद अपना दूसरा पुरस्कार जीता, जो कि एक ही खिलाड़ी द्वारा जीते गए दो ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के बीच सबसे लंबा अंतराल है।
अय्यर शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के बाद कई बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
कुल मिलाकर, वह गिल, बाबर आजम, कामिंडू मेंडिस, हैरी ब्रुक, शाकिब अल हसन और बुमराह के बाद एक से ज्यादा बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले सातवें खिलाड़ी बने हैं।
श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 48.6 की औसत से 243 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे।
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और जैकब डफी को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता है।
पुरस्कार जीतने के बाद अय्यर ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत खास है, खासकर उस महीने में जब हमने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान हैं और IPL 2025 में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। अय्यर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 83.33 की औसत और 208.33 की स्ट्राइक रेट से 250 रन बनाए हैं।
आज पंजाब किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।
*Congratulations to @ShreyasIyer15 who has been awarded the ICC Men s Player of the Month for his exceptional performance in the Champions Trophy 👏👏
— BCCI (@BCCI) April 15, 2025
This is his second ICC Player of the Month award.#TeamIndia pic.twitter.com/JktVCySXNK
अक्षय कुमार की केसरी 2 का पहला रिव्यू आया सामने, जानिए कैसी है कोर्ट रूम ड्रामा
रॉकेट लैंड होते ही जेफ बेजोस ने मंगेतर को लगाया गले, ऐतिहासिक पल का वीडियो आया सामने
क्रिकेट के भगवान नहीं, विनोद कांबली के लिए देवदूत बने सुनील गावस्कर
जगन्नाथ मंदिर में दिखा अद्भुत दृश्य: ध्वज लेकर आकाश में गरुड़, शुभ या अशुभ संकेत?
हम लखनऊ वाले बेवफा नहीं.. मगर माही हमारा प्यार : लखनऊ में पलटा पाला, इकाना स्टेडियम बना पीला समंदर!
धोनी का रन आउट तुक्का ! पूर्व क्रिकेटर ने बताया किस्मत का खेल
राहुल गांधी के सहयोगी हफीजुल अंसारी का विवादित बयान: संविधान से पहले शरीयत
नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!
DU कॉलेज में गोबर कांड: प्रिंसिपल ने क्लास में लगाया, DUSU अध्यक्ष ने ऑफिस पोत दिया
करारी हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने मानी अपनी गलती, कहा - मैं लेता हूं सारा दोष