उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर एक महिला ने टोल बूथ कर्मचारी के साथ मारपीट की। यह घटना टोल बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की ओर से आई कार सवार महिला से फास्टैग की राशि खत्म होने पर कैश टोल मांगा गया था, जिससे वह भड़क गई। महिला और टोल कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो गई।
वायरल वीडियो में महिला टोल बूथ के अंदर घुसकर कर्मचारी को थप्पड़ मारती हुई दिख रही है। आरोप है कि महिला ने कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।
घटना के बाद टोल कर्मियों ने आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की है। टोल प्रबंधन का कहना है कि फास्टैग में बैलेंस न होने पर कैश टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों का उल्लंघन करते हुए मारपीट की। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने मात्र चार सेकंड में कर्मचारी को सात थप्पड़ मारे।
घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने कहा है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
*हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी को चार सेकंड में सात थप्पड़ जड़ दिए। उत्तर प्रदेश की पुलिस हो या यहाँ की महिला थप्पड़ मारने में इनका कोई मुकाबला नहीं है pic.twitter.com/Wj6SOy5K7C
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) April 13, 2025
चीन का अद्भुत आविष्कार: आग बुझाने वाला मानव-रूप रोबोट, देखकर दंग रह जाएंगे!
वक्फ कानून पर पाक को भारत का करारा जवाब: गिरेबान में झांकने की नसीहत!
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को करारा झटका, एडम ज़म्पा हुए बाहर!
रामजी लाल के बयान से मजबूर अखिलेश, सपाइयों को दी नसीहत - इतिहास से दूर रहो!
बंगाल भाजपा का विवादित ट्वीट X से हटा, इस्लामी हिंसा के पैटर्न पर था पोस्ट
लॉस एंजिल्स में दुनिया की पहली स्पर्म रेस , हाई-टेक कैमरों से रोमांच
PBKS vs KKR: कैमरे पर गाली तो सिर्फ शुरुआत, हर्षित राणा के टीममेट्स ने खोले गहरे राज!
हर शहर में 8-10 मौतें! कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तार
राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद का नया दावा: हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ!
सुनील नरेन का बल्ला अंपायर की पकड़ में, मैदान पर उतरने से रोका!