आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच रविवार को रोमांचक मुकाबला हुआ।
मुंबई ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 रनों से करीबी जीत दर्ज की। एमआई ने 205/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में डीसी 193 रनों पर ढेर हो गई।
इस मुकाबले में रोमांच के साथ ड्रामा भी देखने को मिला। स्टेडियम में फैंस के बीच झगड़ा हो गया।
एक महिला फैन ने एक लड़के को थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टैंड में मौजूद महिला लगातार लड़के पर थप्पड़ चला रही है। वहीं, लड़के ने महिला की गर्दन पकड़ने की कोशिश की। कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी नजर आए।
झगड़े के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने तंजिया अंदाज में कमेंट किया, क्रिकेट मैच के टिकट के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) का भी मजा, पैसे वसूल हो गए।
दूसरे यूजर ने लिखा, शाबाश दिल्ली। मजा आ गया। दिल्ली में मैच हो और लड़ाई झगड़ा ना हो, यह कैसे संभव है। लीगेसी बरकरार है।
हालांकि, कई लोगों ने फैंस को लड़ाई से दूर रहने की सलाह दी है। एक ने कहा, कल रात अरुण जेटली स्टेडियम से दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य सामने आए। फैंस याद रखें कि जुनून की लिमिट पार नहीं होनी चाहिए।
अन्य ने कहा, पैशन को एकजुट करना चाहिए, बांटना नहीं चाहिए। क्रिकेट प्रेम से चलता है, अनावश्यक झगड़ों से नहीं।
मैच की बात करें तो डीसी एक समय जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही थी लेकिन 19वें ओवर में लगातार तीन खिलाड़ियों के रन आउट होने से खेल पलट गया।
करुण नायर ने आईपीएल में वापसी करते हुए शानदार बैटिंग की। उन्होंने दिल्ली के लिए 40 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और पांच छक्के शामिल हैं।
डीसी की मौजूदा सीजन में पांच मैचों में यह पहली हार थी। वहीं, मुंबई ने 6 मैचों में दूसरी जीत हासिल की। एमआई के लिए तिलक वर्मा ने 59 और सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों की पारी खेली।
A fight between fans at the Arun Jaitley stadium last night. pic.twitter.com/UYXmAZbg1c
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 14, 2025
मौत बनकर आई चट्टान! खाई में गिरी JCB, ड्राइवर गंभीर
ओवल टेस्ट के बीच दो खिलाड़ियों का चौंकाने वाला संन्यास, अब नहीं पहनेंगे देश की जर्सी!
मालेगांव ब्लास्ट: मोदी जी, भागवत जी का नाम लो, छोड़ देंगे , प्रज्ञा ठाकुर का सनसनीखेज आरोप
रूस से तेल खरीद पर भारत का कड़ा रुख, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हुए हैरान!
ननों को लेकर आगरा जा रही युवतियों का पलटा पासा, बजरंग दल सदस्यों के खिलाफ FIR
IND vs ENG: आकाश दीप की हरकत पर दिनेश कार्तिक ने उठाए सवाल, जानिए क्या है मामला
बेंगलुरु मेट्रो से पहुंचाया गया दान किया हुआ लिवर, अस्पताल में बची जान
जडेजा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, तेंदुलकर, गावस्कर और कोहली भी रह गए पीछे!
चमोली में जल विद्युत परियोजना स्थल पर बड़ा हादसा, चट्टान टूटने से मची अफरा-तफरी
ओवल टेस्ट के बीच दो इंग्लिश खिलाड़ियों का चौंकाने वाला संन्यास!