बचपन में प्यासे कौवे की कहानी तो सबने सुनी होगी, जो कंकड़ डालकर घड़े का पानी ऊपर ले आया था। लेकिन अब ज़माना बदल गया है। पक्षी भी चालाक हो गए हैं।
एक तोते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे प्यास लगी तो यह नल खोलकर पानी पीने लगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इसे यह भी पता है कि पानी पीने के बाद नल को बंद कर देना है।
वीडियो में एक रंगीन तोता नल खोलकर पानी पी रहा है। पानी पीने के बाद, यह किसी इंसान की तरह नल को बंद भी कर देता है। कई बार तोता नल को खोलता और बंद करता हुआ दिखाई दे रहा है। तोते की समझदारी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
तोते की समझदारी वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसे @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इसे लाइक किया है।
कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। कई लोगों ने इंसानों को इस तोते से सीख लेने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, ईमानदारी से कहूं तो यहां कुछ लोग इस पक्षी से एक-दो बातें सीख सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह पक्षी सुंदर और स्मार्ट है। कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
this bird is smarter than most of us pic.twitter.com/9R8i9auVVn
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) April 14, 2025
मुर्शिदाबाद हिंसा: बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ, केंद्र ने भेजी अतिरिक्त सुरक्षा
सपा नेताओं की हिन्दू धर्म पर तीखी टिप्पणी: देवताओं को बताया शक्तिहीन, राणा सांगा को गद्दार
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, बचाने आए युवक पर चलाई गोली
सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, कमरे में छिपा बैठा था एक और, देखते ही उड़े होश!
IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल हुआ जारी, BCCI का बड़ा ऐलान!
दहेज देखकर खुली रह गई आँखें! दूल्हे के पूरे परिवार को मिला मनपसंद गिफ्ट, वीडियो वायरल
प्रयागराज: दलित हत्याकांड पर योगी सरकार का एक्शन, आरोपियों के अवैध कब्ज़े ध्वस्त!
14 साल का वनवास खत्म: PM मोदी ने पहनाए नंगे पैर रहने वाले रामपाल कश्यप को जूते
राजस्थान: देलवाड़ा मंदिर में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, लड़की के पैरों की तस्वीरें लेने पर गुस्सा
13 शादियां, जहरीली खीर और लूट: हरदोई में लुटेरी दुल्हनों का पर्दाफाश