अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर ने सोमवार को एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। मंदिर के मुख्य शिखर पर वैदिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया।
यह पवित्र कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे कलश की स्थापना पूरी हुई। पूरे अयोध्या में उत्सव का माहौल था और स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या के विकास से पूरे देश में रामभक्ति की लहर और मजबूत हो रही है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह कार्य वैशाखी और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। अब शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर का निर्माण प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था और संकल्प का परिणाम है। यह भारत की सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर और सशक्त करेगा। योगी ने ट्रस्ट और निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों की सराहना की और इसे नए भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय तीर्थस्थल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क को सुगम बनाया जा रहा है, और पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
चंपत राय ने बताया कि अब मंदिर परिसर से निर्माण मशीनें हटाई जाएंगी। प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों के मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। मंदिर का निर्माण कार्य समय पर आगे बढ़ रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह है।
*अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया है।
— Baliyan (@Baliyan_x) April 14, 2025
ये भी कभी ऐसा लगता था जैसे कभी नहीं होगा, जो आज असंभव लगता है सनातन के वो सभी काम एक दिन जरूर होंगे। pic.twitter.com/ra6zA2lOeU
शहीद की पत्नी से बर्बरता: बाल खींचकर घसीटा, लाठियों से पीटा!
सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!
मनमानी फीस वसूली पर दिल्ली CM का कड़ा एक्शन, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की चेतावनी!
नन्ही शिकायत, बड़ा एक्शन: सीएम ने स्कूल फीस बढ़ोतरी पर दिए जांच के आदेश!
प्राइवेट स्कूलों पर नकेल: मनमानी ड्रेस और किताबों पर लगाम!
अमित अंकल बोल कर गए हैं पापा बनेंगे सीएम : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने तोड़ी चुप्पी
क्या राजद और कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बनेगी एक राय? खरगे के आवास पर राहुल और तेजस्वी की बैठक शुरू
रमनदीप का तूफानी कैच: पलटा मैच का रुख, हर कोई रह गया दंग!
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, बचाने आए युवक पर चलाई गोली
हर्षित राणा ने उड़ाया डेब्यू कर रहे खिलाड़ी का मज़ाक, आउट कर ऐसे भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल