दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रनों से हराया।
मैच के दौरान दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 48 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति को एक महिला और एक पुरुष पीटते हुए दिख रहे हैं। फिर वह व्यक्ति उन्हें धक्का देता है और दोनों गिर जाते हैं।
इसके बाद एक बुजुर्ग के साथ नीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति की भी हाथापाई होती है। बाद में बाकी लोग आकर स्थिति को शांत करते हैं और महिला को उठाते हैं। फिर सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचते हैं और सब अपनी सीटों पर बैठ जाते हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि फैंस के बीच लड़ाई का कारण क्या था।
मैच के दौरान मैदान पर भी तनाव देखने को मिला। मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर के बीच कहासुनी हो गई।
दरअसल, नायर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे थे। जब नायर 48 रन पर थे, तब बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दो रन लिए और अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन, दूसरे रन के दौरान नायर बुमराह से टकरा गए, जो बुमराह को पसंद नहीं आया।
ड्रिंक्स-ब्रेक के समय दोनों के बीच बहस हुई। बुमराह ने करुण से कहा कि जिस जगह तुम दौड़कर आए, वो मेरी जगह थी। करुण ने भी बुमराह को जवाब दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने आकर दोनों को अलग-अलग रहने की सलाह दी, जिसके बाद मामला शांत हो गया। रोहित शर्मा भी साइड से कुछ कहते हुए दिखाई दिए।
A fight between fans at the Arun Jaitley stadium last night. pic.twitter.com/UYXmAZbg1c
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 14, 2025
किसानों के लिए एक ही पहचान: अब सभी योजनाओं का लाभ एक ही जगह!
रामजी लाल के बयान से मजबूर अखिलेश, सपाइयों को दी नसीहत - इतिहास से दूर रहो!
हर्षित राणा फोन में क्या देखते हैं? KKR खिलाड़ियों ने खोली पोल!
कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत
लैंड डील केस में ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- मेरी आवाज दबाने की कोशिश
महाराष्ट्र की लाड़की बहनों को झटका: 1500 की जगह 500 रुपये, आखिर क्यों?
मंदिरों में शक्ति होती तो... सपा नेता की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का पलटवार
चुनाव से पहले बिहार की जनता ने तेजस्वी को माना मुख्यमंत्री, RJD और कांग्रेस बैठक के बाद नेता का दावा
सास-दामाद के भागने का CCTV आया सामने, कासगंज रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल
हाथ में कलावा, माथे पर तिलक: मानस बनकर शादी करने पहुंचा मोहम्मद रईस, गोत्र पूछते ही खुली पोल