डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाबासाहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहाँ सभी नेता बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
इस दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अपनी कुर्सी छोड़ दी।
उसी मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा सांसद राहुल गांधी हंसी-ठहाके लगाते हुए दिखाई दिए। यह दृश्य राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
अन्य नेताओं में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी प्रेरणा स्थल पर उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान प्रेरणा स्थल पर कई महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा।
#WATCH | Delhi | Union Ministers Kiren Rijiju, Arjun Ram Meghwal, Piyush Goyal, Lok Sabha MP & LoP Rahul Gandhi, Congress parliamentary party chairperson Sonia Gandhi, Congress president Mallikarjun Kharge, Delhi CM Rekha Gupta, and other leaders at Prerna Sthal in the parliament… pic.twitter.com/prCTppoTWj
— ANI (@ANI) April 14, 2025
सपा विधायक का विवादित बयान - भगवान श्राप देकर मुसलमानों को भस्म कर देते!
वक्फ संशोधन के बाद यूसीसी पर सरकार की नजर? मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता!
सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान: भगवान में ताकत होती तो मुसलमान भस्म हो जाते
मध्य प्रदेश में कामधेनु योजना लागू, दूध उत्पादन 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य
लाइव मैच में धोनी की नाक बही, बच्चों की तरह कॉलर से पोंछते कैमरे में कैद
जीत की खुशी में झूमी प्रीति जिंटा, डर के मारे कांप रही थीं पहले!
प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी की तड़प सुनकर हर कोई भावुक
सुनील गावस्कर बने विनोद कांबली के संकटमोचक , हर महीने देंगे ₹30,000 की सहायता
मुंबई-नागपुर हाईवे पर भीषण टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल
धोनी ने रोबोट डॉग को लिटा दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो!