उत्तर-पूर्व भारत से दक्षिण भारत तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में भी मौसम विभाग ने आंधी, ओलावृष्टि और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में ओलावृष्टि का खतरा है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिणी असम में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।
इन मौसमी बदलावों से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में जोरदार बारिश भी हो सकती है।
13-14 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है। 14-16 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। 15-16 अप्रैल को ओडिशा में भारी वर्षा हो सकती है। मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 13 से 14 अप्रैल को आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
14 से 15 अप्रैल के बीच झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अगले 3 दिन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में भी बारिश की संभावना है।
अगले 24 घंटों में ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 14 और 15 अप्रैल को भी ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
कोलकाता में 17 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 12 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लगातार प्री-मानसून संबंधी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस दौरान कोलकाता और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और तेज बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। शाम के समय अचानक बादल छा सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। 12 से लेकर 17 अप्रैल तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मिदनापुर, डायमंड हार्बर, दीघा, खड़गपुर, बर्दवान, बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिलों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश का खतरा है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
*पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 अप्रैल 2025 की दोपहर से रात के समय तक बिजली, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है, साथ ही मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में ओलावृष्टि और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की… pic.twitter.com/2HgDqHimQ0
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 13, 2025
माही मैजिक! ऐसे किया अब्दुल समद को रन आउट, किसी ने सोचा भी नहीं था!
हाथ में कलावा, माथे पर तिलक: मानस बनकर शादी करने पहुंचा मोहम्मद रईस, गोत्र पूछते ही खुली पोल
हमसे रेप करवा लो, पति-बच्चों को छोड़ देंगे! - मुर्शिदाबाद से भागने को मजबूर हिन्दू महिलाओं की दर्दनाक आपबीती
क्या तेजस्वी यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? राजद नेता का बड़ा बयान!
14 साल बाद टूटा रामपाल का प्रण, PM मोदी ने खुद पहनाए जूते
मुसलमान पंचर ठीक करते हैं : पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष का तीखा हमला
कांस्टेबल कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने पर निलंबित
नोएडा इंजीनियर सुसाइड केस: गर्लफ्रेंड ईरम खान गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे!
नरेन की फिरकी या प्रियांश का क्लास? पंजाब किंग्स और केकेआर में किसका होगा दबदबा!
भारत का नया लेजर हथियार: पलभर में ड्रोन-मिसाइल को करेगा राख!