देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गुजरात और राजस्थान जैसे राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और तेज आंधी की संभावना है।
अगले 24 घंटों में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्य जैसे असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय, साथ ही केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है।
हाल ही में, देश के 12 से अधिक राज्यों में मौसम में बदलाव देखा गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई है।
उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी है। पश्चिम बंगाल और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी फिर से बढ़ेगी। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार वृद्धि की संभावना है।
Western Disturbance further moved eastwards and situated over central Nepal. This will continue to trigger thunderstorms over East India for next 2-3 days.
— 🔴All India Weather (@pkusrain) April 13, 2025
Video: Windy ECMWF. pic.twitter.com/QrfvCMd5dv
हर शहर में 8-10 मौतें! कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तार
धोनी-दुबे की जोड़ी पर सूर्यकुमार यादव ने छेड़ा मजेदार किस्सा, फैंस हुए लोटपोट!
गैस चूल्हे का ऐसा उपयोग! शख्स ने बनाया शावर, देख लोग हुए हैरान
सुनील गावस्कर बने विनोद कांबली के संकटमोचक , हर महीने देंगे ₹30,000 की सहायता
प्रताप सिंह खाचरियावास कौन हैं? जिनके यहां ED की रेड, 49000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला
राहुल गांधी के सहयोगी हफीजुल अंसारी का विवादित बयान: संविधान से पहले शरीयत
मान गया बेटा: ठग को किशोरी ने ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देख दंग रह गए लोग
नरेन की फिरकी या प्रियांश का क्लास? पंजाब किंग्स और केकेआर में किसका होगा दबदबा!
सिकंदर के निर्देशक और शिवकार्तिकेयन की जोड़ी लाएगी एक्शन से भरपूर फिल्म!
धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों? जानिए असली वजह!