पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारत की अपील पर बेल्जियम पुलिस ने भगोड़े को पकड़ा, और वह फिलहाल जेल में है।
चोकसी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए कई चालें चल रहा था, लेकिन इस बार सफल नहीं हो पाया। वह पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में आरोपी है। 2018 में भारत से भागने के बाद से वह प्रत्यर्पण से बचने के लिए लगातार भाग रहा था।
सूत्रों के अनुसार, बेल्जियम पुलिस ने 12 अप्रैल को मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया। उसकी पत्नी बेल्जियम की नागरिक है। चोकसी ने बेल्जियम में भारत और एंटीगुआ की नागरिकता होने की बात छिपाई थी। वह यहां से स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, मेहुल चोकसी कैंसर से पीड़ित है। वह बेल्जियम में कैंसर का इलाज करवाने के बहाना बनाकर पहुंचा था।
ईडी और सीबीआई लगातार मेहुल चोकसी को ट्रैक कर रहे थे। कुछ समय पहले ही एजेंसियों को उसकी लोकेशन मिली। पता चला कि वह बेल्जियम में है। इसके बाद बेल्जियम जांच एजेंसियों को अलर्ट किया गया। इस दौरान उससे जुड़े तमाम दस्तावेज और ओपन अरेस्ट के कागजात भी बेल्जियम एजेंसियों से साझा किए गए। उसके बाद बेल्जियम की सुरक्षा एजेंसियों ने चोकसी को गिरफ्तार किया।
यह भी पता चला है कि मेहुल चोकसी को बेल्जियम का F रेजिडेंसी कार्ड मिल गया था। यह कार्ड उसे उसकी पत्नी की मदद से मिला, जो बेल्जियम की नागरिक है।
मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के दौरान बेल्जियम पुलिस ने मुंबई की एक कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ जारी दो अरेस्ट वारंट का हवाला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके खिलाफ ये वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 को जारी हुए थे।
इस बीच, चोकसी के खराब स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें भी आ रही हैं। ऐसे में वह अपनी सेहत और अन्य कारणों का हवाला देकर तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।
मेहुल चोकसी भारत छोड़ने के बाद साल 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था। ईडी ने उसके खिलाफ अब तक तीन आरोपपत्र दाखिल किए हैं। ईडी ने 2019 में बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया था कि चोकसी को भगोड़ा घोषित किया गया है।
#BREAKING | Fugitive Businessman #MehulChoksi Arrested in Belgium
— Republic (@republic) April 14, 2025
Tune in to LIVE TV - https://t.co/6frKLL0b0D pic.twitter.com/v7P8DMMzpb
सपा नेताओं की हिन्दू धर्म पर तीखी टिप्पणी: देवताओं को बताया शक्तिहीन, राणा सांगा को गद्दार
हाथ में कलावा, माथे पर तिलक: मानस बनकर शादी करने पहुंचा मोहम्मद रईस, गोत्र पूछते ही खुली पोल
वक्फ संपत्ति पर TMC नेताओं का कब्जा, इसलिए भड़का रहे हिंसा: बंगाल BJP चीफ सुकांत मजूमदार
लैंड डील केस में ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- मेरी आवाज दबाने की कोशिश
श्रेयस अय्यर का मास्टरस्ट्रोक: कप्तानी से पलटा मैच, जीत के बाद टीम को दी चेतावनी!
मंदिर में बुजुर्ग ने लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
मुसलमान पंचर ठीक करते हैं : पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष का तीखा हमला
जीत की खुशी में झूमी प्रीति जिंटा, डर के मारे कांप रही थीं पहले!
DU कॉलेज में गोबर कांड: प्रिंसिपल ने क्लास में लगाया, DUSU अध्यक्ष ने ऑफिस पोत दिया
क्या तेजस्वी यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? राजद नेता का बड़ा बयान!