शादी के कार्ड आमतौर पर दुल्हा-दुल्हन, नाते-रिश्तेदारों के नाम और शादी के वेन्यू की जानकारी देते हैं। कुछ लोग दुल्हे या दुल्हन के प्रोफेशन को भी दर्शाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे कार्ड में कुछ अलग ही देखने को मिला।
इस कार्ड में, दूल्हे ने न केवल अपनी बल्कि दुल्हन की एजुकेशन क्वालिफिकेशन को भी छपवाया है। कार्ड अंग्रेजी में छपा है और इसमें लिखा है, श्री गणेशाय नम:, शादी समारोह में आपको आमंत्रित कर रहे हैं। दूल्हे का नाम- पीयूष बाजपेयी (आई आई टी बॉम्बे) वेड्स दुल्हन का नाम- ममता मिश्रा (आई आई टी दिल्ली)।
दूल्हे और दुल्हन की शिक्षा को कार्ड पर लिखा देखकर कई मेहमानों को हैरानी हुई। कुछ लोगों का मानना है कि यह दिखावा है।
सोशल मीडिया पर इस अनोखे कार्ड का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसे @mister_whistler नाम के अकाउंट द्वारा साझा किया गया है, जिसे अब तक 57 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
कई लोगों ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि शादी के कार्ड में काजू कतली, शादी के केक और चाट का भी जिक्र था। मेहमानों को शगुन के लिफाफे पर भी इसका उल्लेख करने की हिदायत दी गई थी!
All you need is love to get married pic.twitter.com/sjd4SZSSJR
— Mahesh (@mister_whistler) September 12, 2023
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: ISS ने दिखाई जगमगाते भारत की मनमोहक तस्वीर
बिहार की राजनीति: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा!
16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा ट्रैक्टर, सबकी आंखें रह गईं खुली की खुली!
रोहित शर्मा को कप्तान बनाओ : नीता अंबानी का वायरल जवाब!
क्या ये मुमकिन है? 16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा 1500 किलो का ट्रैक्टर!
धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!
अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी का धरती को चुंबन: 11 मिनट में रचा इतिहास
धोनी का हैरतअंगेज रन-आउट: उथप्पा ने बताया तुक्का !
सपा नेताओं की हिन्दू धर्म पर तीखी टिप्पणी: देवताओं को बताया शक्तिहीन, राणा सांगा को गद्दार
मध्य प्रदेश में कामधेनु योजना लागू, दूध उत्पादन 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य