मुर्शिदाबाद में हिंसा: 500 हिंदुओं का पलायन, मालदा में शरण; तनावपूर्ण हालात जारी
News Image

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। हिंसा के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैनाती की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, लगभग 500 हिंदुओं ने अपनी जान बचाने के लिए भागीरथी नदी पार कर मालदा जिले में शरण ली है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि लोगों में कट्टरपंथियों का डर है, जिसकी वजह से वे पलायन करने को मजबूर हैं। सुवेंदु के अनुसार, कुछ लोगों ने पड़ोसी राज्य झारखंड में भी शरण ली है।

इस बीच, फरक्का से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक मनिरुल इस्लाम ने भी जिला छोड़ दिया है। उनके घर पर ताला लगा हुआ है। शमशेरगंज इलाके में उपद्रवियों द्वारा बीएसएफ पर फायरिंग करने की खबरें भी सामने आई हैं। हिंसा में महिलाओं से छेड़छाड़ और दो बच्चों के घायल होने की जानकारी भी मिली है।

सूत्रों के अनुसार, हिंसा के सिलसिले में अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को भड़की भीड़ ने तीन लोगों की जान ले ली थी। धुलियान इलाके में एक व्यक्ति को गोली लगने की खबर है। हिंसा में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं, और कई लोग लापता हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

धुलियान इलाके के कई लोग मालदा के बैष्णबनगर स्थित एक स्कूल में शरण लिए हुए हैं। इन शरणार्थियों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। लोगों में अभी भी हिंसा का डर बना हुआ है। पुलिस और बीएसएफ की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर लगातार फोन आ रहे हैं।

शुक्रवार को 32 वर्षीय पिंकी दास के पति चंदन (40 वर्ष) और ससुर हरगोबिंद (74 वर्ष) की भीड़ ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों हिंदू देवताओं की मूर्तियां बनाने का काम करते थे। पिंकी तीन बच्चों की मां है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ ने घर में घुसकर दोनों को बाहर निकाला और फिर उनकी हत्या कर दी। भीड़ ने पत्थर और बम भी फेंके।

मुर्शिदाबाद की कई गलियां अब वीरान नजर आ रही हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की अतिरिक्त कंपनियां भेजने की योजना बनाई है। सोमवार से कुल 700 जवान तैनात किए जाएंगे। बीएसएफ ने हिंसा प्रभावित इलाकों में कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए हैं। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई गई हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आईपीएल 2025: ट्राई करना है तो हम ही कर लेंगे , धोनी ने दुबे से क्या कहा?

Story 1

मुर्शिदाबाद हिंसा: मारे गए मुस्लिम, होश संभालें - AIMPLB का कड़ा बयान

Story 1

क्या राजद और कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बनेगी एक राय? खरगे के आवास पर राहुल और तेजस्वी की बैठक शुरू

Story 1

PBKS बनाम KKR मैच में सुनील नरेन की संदिग्ध हरकत, अंपायर ने रोका, वीडियो वायरल!

Story 1

हम लखनऊ वाले बेवफा नहीं.. मगर माही हमारा प्यार : लखनऊ में पलटा पाला, इकाना स्टेडियम बना पीला समंदर!

Story 1

रोमांचक जीत के बाद पंजाब किंग्स टॉप 4 में, 6 टीमों का सफर लगभग खत्म!

Story 1

प्रिंसिपल के गोबर लेपने के बाद, DUSU अध्यक्ष ने उनके ऑफिस में की गोबर की लिपाई!

Story 1

दिल्ली में श्रमिकों के लिए खुशखबरी! न्यूनतम मजदूरी में भारी इजाफा, 1 अप्रैल 2025 से लागू!

Story 1

लॉस एंजिल्स में दुनिया की पहली स्पर्म रेस , हाई-टेक कैमरों से रोमांच

Story 1

धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!