दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक ऐसी घोषणा हुई जिससे बिहार का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि हम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का चुनाव जीतेंगे।
नायब सिंह सैनी यह बात उस समय कह रहे थे जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के एक और सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा भी वहां मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि अभी तक एनडीए ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, बिहार एनडीए के कई नेता समय-समय पर यह कहते हुए दिखाई दिए हैं कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे, यह तय नहीं है।
ऐसे में, सम्राट चौधरी को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री का यह बयान काफी मायने रखता है। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल सितंबर-अक्टूबर में होने की संभावना है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच नायब सिंह सैनी का यह कहना कि वह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का चुनाव जीतेंगे, सियासी हलचल को बढ़ाने वाला है।
दरअसल, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय जागृति महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद थे।
इसी कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। ये विजय की पताका रूकनी नहीं चाहिए। ये विजय का झंडा बिहार के अंदर भी फहराया जाएगा। और हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में फहराया जाएगा।
नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि अगर किसी ने पिछड़े समाज का ध्यान किया, तो मोदी जी ने किया। बीसी समाज को किसी ने इस देश में सम्मान दिया, तो मोदी जी ने दिया। हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनको मजबूत करेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में हम बिहार में भी विजय का झंडा फहराएंगे। आज मैं सम्राट चौधरी जी को बधाई देता हूं।
CM नायब सैनी के बयान से बिहार में हलचल, बोले- बिहार चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेंगे #BiharElection pic.twitter.com/TKZOAbgdvY
— NDTV India (@ndtvindia) April 13, 2025
IPL 2025: पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पूरे सीजन से बाहर!
अमित अंकल बोल कर गए हैं पापा बनेंगे सीएम : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने तोड़ी चुप्पी
धोनी-दुबे की जोड़ी पर सूर्यकुमार यादव ने छेड़ा मजेदार किस्सा, फैंस हुए लोटपोट!
क्रिकेट के भगवान नहीं, विनोद कांबली के लिए देवदूत बने सुनील गावस्कर
रोहित शर्मा को कप्तान बनाओ : नीता अंबानी का वायरल जवाब!
दादाजी का अनोखा तर्क: इस तरह पिएंगे शराब, तो रहेंगे आबाद!
भारी बारिश का अलर्ट: 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
दहेज का दिखावा: बेटी की शादी में पिता ने ससुराल को दिया ऐसा दहेज, देखकर दंग रह गए लोग
जशपुर में ईसाई आदिवासी महासभा की रैली: धर्मांतरण के आरोपों को नकारा, साज़िश का आरोप
मुर्शिदाबाद हिंसा: मारे गए मुस्लिम, होश संभालें - AIMPLB का कड़ा बयान