जशपुर में ईसाई आदिवासी महासभा की रैली: धर्मांतरण के आरोपों को नकारा, साज़िश का आरोप
News Image

जशपुर जिले में होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज, कुनकुरी से जुड़े विवाद को लेकर ईसाई आदिवासी महासभा ने रैली निकाली। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग इसमें शामिल हुए।

रैली में शामिल लोगों ने जय येसु, धर्म नहीं इंसानियत ज़रूरी और ईसाई समाज को बदनाम करना बंद करो जैसे नारे लगाए।

महासभा ने SDM को ज्ञापन सौंपकर छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की और ईसाई समाज को बदनाम करने की साज़िश रचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित संस्थान को बिना प्रमाण गलत ठहराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईसाई समाज शांतिप्रिय है, लेकिन उसके खिलाफ रची जा रही साज़िशों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। रैली शांतिपूर्ण रही और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी थी।

पूरा मामला छात्रा अमीषा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उन्होंने वर्ष 2019-20 में कक्षा 11वीं (विज्ञान) और 2020-21 में कक्षा 12वीं (विज्ञान) की पढ़ाई सेंट मेरीज़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुलदुला से नियमित रूप से की थी। विद्यालय के अनुसार 11वीं में उनकी उपस्थिति 98 दिन और 12वीं में कोविड-19 के कारण 7 दिन थी। इसके बावजूद वह बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण रहीं।

अमीषा ने होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। कॉलेज के अनुसार, उन्होंने 24 जुलाई 2021 को प्रवेश लिया और 31 मार्च 2022 के बाद से कॉलेज में उपस्थित नहीं हुईं। कॉलेज ने कहा कि छात्रा को समय पर शिक्षण, हॉस्टल, पुस्तकालय और परीक्षा संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन उसने निरंतरता नहीं बरती और बिना सूचना के अनुपस्थित रही।

संस्थान ने धर्मांतरण और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

पूर्व विधायक कुनकुरी यू. डी. मिंज ने कहा कि वह वर्षों से होली क्रॉस संस्थान के कार्यों से परिचित हैं और यह संस्था शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दे रही है। उनके अनुसार आरोप निराधार हैं और समाज को विभाजित करने वाली ताकतें इसके पीछे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि ऐसे संस्थान सेवा भावना से कार्य करते हैं, किसी प्रकार की धार्मिक जबरदस्ती इनमें नहीं होती। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की, लेकिन मीडिया ट्रायल के माध्यम से किसी संस्था को बदनाम करने को अन्यायपूर्ण बताया।

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने कहा कि प्राचार्य विंसी जोसेफ नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और सेवा की मिसाल रही हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं और वे पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं।

होली क्रॉस हॉस्पिटल 1958 से जशपुर क्षेत्र में सेवाएं दे रहा है और लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर चुका है। वर्ष 1991 से 2017 तक इस संस्थान में एएनएम पाठ्यक्रम संचालित होता रहा। वर्ष 2009 से त्रिवर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी पाठ्यक्रम शुरू किया गया, जिसकी 40 सीटें हैं। वर्ष 2022 से बीएससी नर्सिंग चार वर्षीय पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया, जिसमें हर वर्ष 40 छात्राओं का नामांकन होता है। पिछले 65 वर्षों में संस्थान पर यह पहला मौका है जब किसी ने धर्मांतरण का आरोप लगाया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

PBKS vs KKR: कैमरे पर गाली तो सिर्फ शुरुआत, हर्षित राणा के टीममेट्स ने खोले गहरे राज!

Story 1

मनमानी का रिजल्ट भुगतने के लिए तैयार हो जाएं किसी भी स्कूल, फीस बढ़ोतरी पर CM की चेतावनी!

Story 1

क्या तेजस्वी यादव होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? राजद नेता का बड़ा बयान!

Story 1

PSL में छाया विराट कोहली का जादू, पाकिस्तानी फैन की जर्सी ने मचाया तहलका!

Story 1

लंगड़ाते दिखे धोनी, फैंस चिंतित - क्या एक और झटका लगने वाला है?

Story 1

मनमानी फीस वसूली पर दिल्ली CM का कड़ा एक्शन, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की चेतावनी!

Story 1

विकेट देखा तो मार दिया... : धोनी के रन आउट पर विनम्रता और जहीर का मिमिक्री

Story 1

श्रेयस अकेले कब तक मैच जिताएंगे? पंजाब की बल्लेबाजी चिंता का विषय!

Story 1

दिल्ली में किसे मिलेगी बिजली सब्सिडी? कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला!

Story 1

नशे में धुत यात्री ने विमान में मचाया कोहराम, सीट बेल्ट से बांधने पर भी शांत नहीं हुआ