सौरव गांगुली एक बार फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति की अगुवाई करेंगे। उन्हें इस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
गांगुली की अगुवाई वाली इस समिति में हामिद हसन, डेसमंड हेन्स, टेम्बा बावुमा और जोनाथन ट्रॉट को भी सदस्य बनाया गया है।
आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की सिफारिशों के बाद इन नियुक्तियों को मंजूरी मिली है।
सौरव गांगुली इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री और कोचिंग में भी योगदान दिया है।
गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच में 42.17 की औसत के साथ 7212 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 16 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं।
311 वनडे मैचों में गांगुली ने 41.02 की औसत के साथ 11363 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने भारत के लिए 1992 में डेब्यू किया था और 2008 में आखिरी बार खेला। आईपीएल में गांगुली ने 59 मैचों में 1349 रन बनाए और 10 विकेट भी लिए।
ICC MEN s CRICKET COMMITTEE:
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2025
Sourav Ganguly (Chair), Hamid Hassan, Desmond Haynes, Temba Bavuma, VVS Laxman and Jonathan Trott. pic.twitter.com/0bOnnSX1OO
धोनी विकेट के पीछे, अंपायर की चूक! क्या पंत की टीम के साथ हुई नाइंसाफी?
बिहार की राजनीति: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा!
खतरनाक इश्क: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने तोड़ डाली प्रेमी की 13 हड्डियां!
सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!
नवाबी ठाठ या आलसीपन की हद? 500 मीटर के लिए भी डिलीवरी बॉय!
मंदिरों में शक्ति होती तो... सपा नेता की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का पलटवार
मनमानी फीस वसूली पर दिल्ली CM का कड़ा एक्शन, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की चेतावनी!
प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी के आंसुओं ने किया सबको भावुक
धोनी का जादू: बिजली की तेज़ी से रन आउट, 200 शिकार का महारिकॉर्ड!
मुर्शिदाबाद हिंसा: बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ, केंद्र ने भेजी अतिरिक्त सुरक्षा