मुंबई में आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों से पहले शिवसेना UBT को एक बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे गुट की प्रवक्ता रहीं संजना घाड़ी और उनके पति, पूर्व नगरसेवक संजय घाड़ी, 13 अप्रैल को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
माना जा रहा है कि संजना घाड़ी कुछ समय पहले ठाकरे गुट द्वारा जारी प्रवक्ताओं की सूची में अपना नाम न होने से नाराज थीं। हालांकि बाद में उनका नाम जोड़ा गया, लेकिन इस निर्णय को लेकर उन्होंने पार्टी बदलने का मन बना लिया था।
संजना घाड़ी मुंबई में शिवसेना ठाकरे गुट की एक महत्वपूर्ण नेता मानी जाती रही हैं और वे पार्षद भी रह चुकी हैं। उनके इस फैसले से उद्धव ठाकरे गुट को बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा नुकसान होने की संभावना है।
संजना घाड़ी के साथ शिवसेना UBT के सैकड़ों कार्यकर्ता भी शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए हैं।
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संजना घाड़ी और उनके पति संजय घाड़ी का पार्टी में स्वागत करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि संजना घाड़ी को पार्टी की ओर से शिवसेना उपनेता और प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।
Sanjana Ghadi Join Shiv Sena : संजना घाडी यांचा शिवसेनेत प्रवेश, ठाकरेंना दे धक्का#sanjanaghadi #Shivsena pic.twitter.com/Ia3wP7DUZM
— ABP माझा (@abpmajhatv) April 13, 2025
पीएम मोदी ने पहनाए जूते, 14 साल बाद रामपाल कश्यप का प्रण हुआ पूरा
बंगाल में बेकाबू हालात: मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने हिंदू बच्चों पर भी चलाईं गोलियां!
लखनऊ में देर रात अस्पताल में भीषण आग, एक की मौत, 28 मरीज शिफ्ट!
IPL 2025: जीत के बाद भी CSK सबसे नीचे, धोनी की टीम को नुकसान!
ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले 17 वर्षीय निकिता ने माता-पिता को मौत के घाट उतारा
रामपाल कश्यप: कौन हैं वो जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अपने हाथों से पहनाए जूते?
बिहार NDA को झटका: पशुपति पारस ने छोड़ा गठबंधन, लगाया दलितों पर अन्याय का आरोप
बाबर आजम को लगी किसकी नजर? पहले 0 अब 1 !
तेजस्वी यादव का लालू वाला अंदाज: महादलित के घर सतुआनी, सबको किया हैरान!
नेपाल और जापान में भूकंप के झटके, म्यांमार पहले ही झेल चुका है तबाही