लखनऊ में देर रात अस्पताल में भीषण आग, एक की मौत, 28 मरीज शिफ्ट!
News Image

लखनऊ में सोमवार देर रात लोकबंधु अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आईसीयू में भर्ती 61 वर्षीय राजकुमार की जलने से मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते 12 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आग लगने के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को सिविल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। 28 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग दूसरी मंजिल पर फॉल सीलिंग से लगी थी। आग या धुएं से कोई और हताहत नहीं हुआ है। आईसीयू में भर्ती दो-तीन गंभीर मरीजों को केजीएमयू आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीजों को सिविल अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल, लोहिया अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डेढ़ महीने पहले ही फायर फाइटिंग का मॉक ड्रिल किया गया था।

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल से 28 मरीजों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। मंडलायुक्त के साथ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर और डीएम विशाल जी ने सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अनफिट चहल ने पलटा मैच! कोच पोंटिंग का खुलासा, कप्तान अय्यर की चेतावनी

Story 1

मुंह से निवाला छीना! लाडकी बहिन योजना पर अबू आजमी का फूटा गुस्सा, बोले - डूब जाएगा महाराष्ट्र!

Story 1

प्रभास ने बढ़ाई सलमान और आमिर की टेंशन, बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर!

Story 1

टीम इंडिया में खेलने के बाद भी नहीं मिली पहचान, RCB ने बनाया स्टार: जितेश शर्मा का खुलासा

Story 1

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस खुद जिम्मेदार, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा बयान

Story 1

हारी बाज़ी जीतने पर प्रीति जिंटा ने लुटाया प्यार, स्टेडियम में छाई खुशी की लहर!

Story 1

हवाई जहाज में फ्लाइट अटेंडेंट का अनोखा अंदाज़, यात्रियों ने खूब लगाई तालियां!

Story 1

मतलब निकल गया तो... : लाड़की बहिन योजना पर अबू आजमी का महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष

Story 1

आईपीएल में फ्रेंचाइजियों के बीच हिंसक झड़प! जिंदल पर फेंका गया बम

Story 1

मुश्किलों में वाड्रा: प्रियंका बनीं सहारा, ED दफ्तर में घंटों किया इंतजार