सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हराया। इस जीत में अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 55 गेंदों में 141 रनों की तूफानी पारी खेली।
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 14 चौके और 10 छक्के लगाए। यह आईपीएल में उनका पहला शतक था, जिसे उन्होंने 40 गेंदों में युजवेंद्र चहल की गेंद पर एक रन लेकर पूरा किया।
शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने अपनी जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था, यह ऑरेंज आर्मी के लिए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस नोट को देखने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अभिषेक के पास जाकर देखा कि उस पर क्या लिखा है।
मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड ने इस पर्ची के बारे में खुलासा किया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि यह नोट अभिषेक शर्मा की जेब में पिछले 6 मैचों से था और खुशी की बात है कि यह आज रात बाहर आ गया।
इस जीत के साथ, सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। पहले टीम 10वें स्थान पर थी।
अभिषेक शर्मा आईपीएल में तीसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही, 141 रनों की पारी खेल कर वे आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल (131) के नाम था।
𝘼 𝙣𝙤𝙩𝙚-𝙬𝙤𝙧𝙩𝙝𝙮 𝙏𝙊𝙉 💯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2025
A stunning maiden #TATAIPL century from Abhishek Sharma keeps #SRH on 🔝 in this chase 💪
Updates ▶ https://t.co/RTe7RlXDRq#TATAIPL | #SRHvPBKS | @SunRisers pic.twitter.com/ANgdm1n86w
जगन्नाथ मंदिर का ध्वज ले उड़ा बाज, क्या आने वाली है कोई आपदा?
धोनी का IPL में धमाका! 6 साल बाद मैन ऑफ द मैच , कोहली-वॉर्नर की बराबरी
अगर हम अलग-थलग होंगे तो नहीं जीत पाएंगे : मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी
वक्फ कानून न मानने वाले पाकिस्तान जाएं, बंगाल में घुसकर ममता दीदी को सिखाएंगे सबक: नवनीत राणा
बिहार में कांग्रेस का खेल खत्म? राजद के सहारे चुनाव लड़ने की तैयारी!
आईपीएल मैच में हार्दिक पंड्या का बल्ला क्यों चेक करने लगे अंपायर?
धोनी का बिजली जैसा दिमाग! DRS से पलटा अंपायर का फैसला, पूरन हुए हैरान
बुर्का उतारने वाले छहों युवक पुलिस की गिरफ्त में लंगड़ाते दिखे
सादगी के उपदेशक प्रेमानंद महाराज की लग्जरी कार पर विवाद!
इंडियन पिटाई लीग: दिल्ली में IPL मैच के दौरान लड़का-लड़की में भीषण लड़ाई!