बिहार की राजनीति में कांग्रेस की स्थिति डांवाडोल दिख रही है। हाल ही में कन्हैया कुमार को मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के तौर पर पेश करने की अटकलों के बीच अब पार्टी राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
तेजस्वी यादव पहले ही महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। ऐसे में, कांग्रेस के भीतर कन्हैया कुमार को लेकर उठ रही आवाज अब दबती हुई नजर आ रही है।
खबर है कि कांग्रेस और राजद जल्द ही एक मंच पर आने वाले हैं, जहां गठबंधन और सीट बंटवारे पर बातचीत होगी। इससे स्पष्ट है कि अगर दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ती हैं, तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे रहेंगे और कन्हैया कुमार की इच्छा शायद ही पूरी हो पाए।
बिहार में कांग्रेस हमेशा से ही दूसरों के सहारे राजनीति करती आई है। राज्य में न तो पार्टी का कोई मजबूत वोट बैंक है और न ही कोई ऐसा चेहरा है, जो नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव या भाजपा के दिग्गज नेताओं को टक्कर दे सके।
हालांकि, राहुल गांधी के करीबी होने के कारण कांग्रेस कन्हैया कुमार को पार्टी के चेहरे के तौर पर स्थापित करने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने हाल ही में कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय में यात्रा निकाली और सचिन पायलट जैसे नेताओं को भी उनके समर्थन में बिहार भेजा गया।
अब, कांग्रेस बिहार में राजद के साथ गठबंधन पर सहमति जताने के लिए बैठक करने वाली है। राजद सांसद मनोज झा ने बताया कि तेजस्वी यादव जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे, जिसमें सीट बंटवारे और आगामी चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा होगी।
बिहार में कांग्रेस के सबसे पुराने सहयोगी के रूप में जानी जाने वाली राजद, INDI अलायंस का भी हिस्सा है। यह बैठक खड़गे के आवास पर होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष 20 अप्रैल को बिहार के बक्सर जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर सकते हैं।
बिहार में अगले छह महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
*#WATCH | Delhi: On RJD leader Tejashwi Yadav s meeting with Congress President Mallikarjun Kharge, RJD MP Manoj Jha says This is a formal meeting. If we look at the allies of the Congress party, RJD has been the oldest ally as of now. In this formal meeting, the entire scenario… pic.twitter.com/eeA0iA2X66
— ANI (@ANI) April 14, 2025
नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!
आईपीएल 2025: मैदान पर जंग , मैदान के बाहर प्यार ! बुमराह और नायर का वायरल वीडियो
सनी देओल की जाट का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पांचवें दिन 47 करोड़ का आंकड़ा पार!
IPL के बीच श्रेयस अय्यर का धमाका, ICC का खास तोहफा! क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार हुआ ये चमत्कार
मंदिरों में शक्ति होती तो... सपा नेता की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का पलटवार
तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते, दोस्त को बचाने के लिए किया हल्ला, दुम दबाकर भागा!
रामजी लाल के बयान से मजबूर अखिलेश, सपाइयों को दी नसीहत - इतिहास से दूर रहो!
सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!
क्या अमित शाह ने भी कहा, नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री चेहरा? निशांत कुमार का चौंकाने वाला बयान!
लक्ष्मीबाई कॉलेज: डूसू अध्यक्ष ने प्रिंसिपल के ऑफिस में लीपा गोबर, मचा हड़कंप!