पश्चिम बंगाल के धुलियान में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें दो बच्चे घायल हो गए हैं। यह घटना वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों और बीएसएफ जवानों के बीच झड़प के दौरान हुई।
शनिवार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा था कि मुर्शिदाबाद जिले के कई इलाकों में हिंसा अब नियंत्रण में है, लेकिन आज सुबह फिर से फायरिंग की खबर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
बंगाल में वक्फ कानून के विरोध को लेकर हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। मुर्शिदाबाद जिले के हालात बेहद गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस हिंसा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं।
मुर्शिदाबाद में हिंसा को देखते हुए कल शनिवार को 138 लोगों को गिरफ्तार किया गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
इस विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांत रहने और किसी के उकसावे में न आने का आग्रह किया था।
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर इंसान की जान कीमती है और राजनीति के लिए दंगे नहीं भड़काने चाहिए।
मुर्शिदाबाद हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं।
अब ममता की भी नहीं सुन रहे मुस्लिम, हिंदू बच्चों पर भी चल रही गोलियां, बद से बदतर होता जा रहा है बंगाल.#bangal #MamtaBanerjee #muslim #fight #Inkhabar #latestupdates pic.twitter.com/YybKt46M5n
— InKhabar (@Inkhabar) April 13, 2025
अगर हम अलग-थलग होंगे तो नहीं जीत पाएंगे : मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी की शांति अपील
DC vs MI मैच में स्टेडियम बना अखाड़ा, महिला ने बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल
बिहार NDA को झटका: पशुपति पारस ने छोड़ा गठबंधन, लगाया दलितों पर अन्याय का आरोप
ISL बनाम PES ड्रीम टीम: क्या ये 11 खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति? किसे बनाएं कप्तान?
बेटी की शादी में ससुराल वालों को दिया दहेज, देखकर दंग रह गए बाराती!
महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री नाराज़! अंबेडकर जयंती पर भाषण का मौका न मिलने से असंतोष
रोहित को कप्तान बनाओ! नीता अंबानी से फैन की गुहार, मिला ये जवाब
मुर्शिदाबाद हिंसा: क्या ममता सरकार का झुकाव पीड़ितों के बजाय हमलावरों की ओर है?
धोनी ने नहीं लिया DRS तो मैदान पर अड़ गया 24 साल का खिलाड़ी, थाला को कर दिया गलत साबित
बिहार में राजनीतिक भूचाल: पशुपति पारस ने एनडीए को दिया झटका, महागठबंधन की ओर बढ़े कदम!