सोनीपत, हरियाणा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बॉयज हॉस्टल में छुपाकर लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी चालाकी धरी रह गई।
युवक ने गर्लफ्रेंड को सूटकेस में डाला और हॉस्टल में दाखिल होने की कोशिश की। उसका प्लान लगभग सफल होने ही वाला था, लेकिन एक छोटी सी चूक ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
खबरों के अनुसार, जब बॉयफ्रेंड सूटकेस को अंदर ले जा रहा था, तो अचानक लड़की के मुंह से चीख निकल गई। हॉस्टल के गार्ड्स ने चीख सुनकर तुरंत प्रतिक्रिया दी और लड़के को रोक लिया।
गार्ड्स ने सूटकेस खुलवाया, और अंदर का नज़ारा देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। सूटकेस के अंदर एक लड़की बैठी थी। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल के छात्र भी वहां जमा हो गए और इस घटना का वीडियो बनाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती। वीडियो में गार्ड्स सूटकेस को खोलते हुए दिख रहे हैं, और आसपास खड़े छात्र इस पूरे वाकये को रिकॉर्ड कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना सोनीपत की एक निजी यूनिवर्सिटी की है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी यूनिवर्सिटी की छात्रा थी या कहीं बाहर की।
बताया जा रहा है कि लड़की तब पकड़ी गई जब एक जगह झटका लगने पर उसके मुंह से चीख निकल पड़ी। सूटकेस में लड़की की आवाज सुनकर गार्ड्स ने रोक लिया और सूटकेस खोलकर दिखाने को कहा। यूनिवर्सिटी की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, इन दिनों सूटकेस का इस्तेमाल कई तरीकों से हो रहा है। खैर, मुझे आइडिया अच्छा लगा। हालांकि, इसे आजमाने की मेरी उम्र निकल चुकी। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा एक बार हमारे हॉस्टल में भी हो चुका है। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा, वाह! ये तो कबीर सिंह निकला। गर्लफ्रेंड को बॉयज हॉस्टल लाने का मस्त आइडिया।
*A boy tried sneaking his girlfriend into a boy s hostel in a suitcase.
— Squint Neon (@TheSquind) April 12, 2025
Gets caught.
Location: OP Jindal University pic.twitter.com/Iyo6UPopfg
चाकू की नोंक पर हाईजैक विमान, यात्री बना मसीहा !
सिरसा के आदेश के बाद दिल्ली में अवैध नॉन-वेज ढाबे बंद, मुस्लिम समुदाय में नाराजगी
डेविड के अर्धशतक के बावजूद पंजाब के गेंदबाजों ने बेंगलुरु को 95 रन पर रोका
नंगे पांव महिलाओं को देख पसीजा पवन कल्याण का दिल, गांव वालों के लिए किया खास काम!
बुर्के में शराब तस्करी: महिला का भेष देख पुलिस भी हैरान, तुरंत हुई गिरफ़्तारी
क्या सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति को आदेश दे सकता है? उपराष्ट्रपति ने अनुच्छेद 142 को बताया परमाणु मिसाइल
वफादारी की मिसाल: जर्मन शेफर्ड ने अकेले तीन हमलावरों को खदेड़ा, मालिक को खरोंच तक नहीं आने दी
शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!
अरविंद केजरीवाल की IITian बेटी हर्षिता ने गुपचुप लिए सात फेरे, जानिए कौन हैं दूल्हा!
हरा पटका त्यागकर मांगेराम त्यागी हुए भगवाधारी!