दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने धूमधाम से शादी कर ली है। दिल्ली के फाइव स्टार होटल शांगरी-ला में सगाई और संगीत की रस्में हुईं, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
कल रात हर्षिता की सगाई के मौके पर भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ जमकर भांगड़ा किया। हर्षिता ने संभव जैन के साथ एक बेहद निजी समारोह में अंगूठियां बदलीं और सगाई की रस्म को पूरा किया। इस अवसर पर केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।
खुशी के इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ डांस भी किया, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भांगड़ा कर पूरी महफिल लूट ली।
वेडिंग नेम बोर्ड पर होटल ने केवल हर्षिता और संभव का नाम लिखा था, माता-पिता की जानकारी नहीं दी गई थी। हर्षिता के पति संभव जैन एक निजी फर्म में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। सगाई कार्यक्रम की मेजबानी जैन परिवार ने की थी, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए थे।
संभव जैन और हर्षिता ने कुछ महीने पहले ही अपना एक स्टार्टअप भी शुरू किया था। संभव और हर्षिता दोनों ने IIT दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है।
हर्षिता, अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। उनके भाई पुलकित ने भी जेईई में सफलता प्राप्त की है। 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। गुरुवार को हुई सगाई के आयोजन में किसी भी मशहूर हस्ती को आमंत्रित नहीं किया गया था और यहां तक कि AAP की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम आतिशी भी अनुपस्थित रहीं। समारोह में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी नजर आए।
अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी हो रही है, लेकिन वाहवाही भगवंत मान ने रंग बिखेर दिया, वैसे मान तो हास्य कलाकार रहे हैं, ठुमके तो पहले से जानते हैं, लेकिन केजरीवाल की डांस पहली बार हो रहा है, जो कम नहीं है, बदलते दौर में नेता पर भी डांस का नशा छा गया है,पहले सांकेतिक डांस होती थी pic.twitter.com/3mhPciqk81
— Dharmendra Singh (@dharmendra135) April 18, 2025
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, संदेश साफ़ - गोली आएगी तो गोला चलाएंगे!
तबाही का सच: मुरीदके में आतंकी कैंप पर मिसाइल हमले का वीडियो जारी
ऑपरेशन सिंदूर: झुंझुनूं का लाल, सुरेंद्र कुमार मोगा, उधमपुर में शहीद
विराट कोहली के संन्यास पर काउंटी क्रिकेट का तंज: हम आपको दोष नहीं देते विराट!
सीजफायर उल्लंघन: अमित मालवीय ने दिखाए पाकिस्तान में तबाही के सबूत, कहा- उकसाने की कीमत विनाशकारी होगी
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, कैंसर से दिग्गज क्रिकेटर का निधन
पार्क में अपने आप चलने लगी जिम मशीन, भूतिया रहस्य या वैज्ञानिक कारण?
पाकिस्तानी फायरिंग में पांच भारतीय जवान शहीद, DGMO ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
आर्मी चीफ का कमांडर्स को फ्री हैंड : पाकिस्तान हरकत करे तो मुंहतोड़ जवाब दें
क्या कश्मीर का समाधान संभव? भारत-पाक सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा दावा