दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से मैदान में अफरा-तफरी मच गई।
अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही मुंबई इंडियंस की टीम को अचानक आई आंधी से परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में रोहित शर्मा किसी पर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होना है। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थीं।
तेज आंधी-तूफान के कारण खिलाड़ियों को प्रैक्टिस बीच में ही रोकनी पड़ी और वे ड्रेसिंग रूम की ओर भागे। इसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा टीम के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटने का इशारा करते हुए दिख रहे हैं और उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, वापस आओ, वापस आओ।
रोहित शर्मा ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे कैमरामैन को भी डांट लगाई। रोहित ने कैमरामैन को कहा कि, मेरा क्या ले रहा है, उधर ले। जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा ने कैमरामैन को आंधी का विडियो बनाने को कहा। क्योंकि तेज हवा के कारण स्टेडियम के स्टैंड पर लगे आईपीएल के पोस्टर उड़ गए थे। धूल के कारण खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में दिक्कत हो रही थी। दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
ROHIT SHARMA, WHAT A CHARACTER 😀👌 pic.twitter.com/Ifz1YlNHX4
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 11, 2025
बेंगलुरु में फिर बारिश! RCB vs PBKS मैच पर संकट के बादल
क्या केसरी 2 दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी? जानिए फिल्म के रिव्यू!
शाहरुख खान के एयरपोर्ट वीडियो से उठा बवाल, क्या भारत में VIP कल्चर हद से ज़्यादा?
बरेली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, चाय में मिलाई चूहे मारने की दवा
केसरी चैप्टर 2 : कोर्ट रूम में अक्षय कुमार का धमाका, दर्शकों ने कहा - एक खिलाड़ी सब पर भारी!
असम में बिना लड़े NDA की ऐतिहासिक जीत, 325 सीटें निर्विरोध!
शिर्डी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 38 घायल, 3 की हालत गंभीर
जलियांवाला बाग की अनकही कहानी: केसरी 2 ने जीता दर्शकों का दिल!
दुश्मनों के उड़ाएंगे होश, CSK में बेबी AB की एंट्री, चेन्नई ने लुटाए करोड़!
उड़ान में लगी आग, लैंडिंग पर टूटा पहिया: कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर