दुश्मनों के उड़ाएंगे होश, CSK में बेबी AB की एंट्री, चेन्नई ने लुटाए करोड़!
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में IPL 2025 में बड़ा बदलाव हुआ है। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया, और अब टीम में बेबी एबी डिविलियर्स माने जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री हुई है।

गुरजपनीत सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया गया है। ब्रेविस को सीएसके ने बेस प्राइज से 3 गुना ज्यादा रकम देकर अपने साथ जोड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की हालत IPL के 18वें सीजन में खराब है। 7 मैच में CSK को सिर्फ 2 में जीत मिली है, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण पूरे सीजन से बाहर हैं। अब धोनी टीम की कमान संभाल रहे हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। उन्होंने IPL 2022 और 2024 में 10 मैचों में 133.72 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए थे। अब ब्रेविस CSK के लिए खेलेंगे। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ब्रेविस 75 लाख रुपए की बेस प्राइज के साथ शामिल हुए थे, लेकिन किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी।

अब चेन्नई सुपर किंग्स ने ब्रेविस को बेस प्राइज के 3 गुने दाम, यानी 2.2 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया है। आमतौर पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को ऑक्शन के बेस प्राइज के बराबर रकम मिलती है, लेकिन CSK ब्रेविस को इससे तीन गुना ज्यादा पैसा दे रही है।

सीएसके ने गुरजपनीत सिंह को 2.2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वे टीम की तरफ से एक भी मैच नहीं खेल पाए। माना जा रहा है कि CSK गुरजपनीत सिंह को भुगतान ना करके ये पैसा अब डेवाल्ड ब्रेविस को दे सकती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: 30 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी!

Story 1

पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से किया बलात्कार, रोकने पर युवक को मारी गोली

Story 1

अरविंद केजरीवाल का दामाद कौन? IITian जो चलाते हैं अपना स्टार्टअप!

Story 1

सीलमपुर में किशोर की हत्या: क्या यह हिन्दू-मुस्लिम मामला है? विधायक ने दिया बयान

Story 1

IPL 2025: नाम बड़े और दर्शन छोटे, ये 3 स्टार खिलाड़ी बुरी तरह हुए फ्लॉप!

Story 1

करुण और राहुल का तूफान! सिराज की धुनाई, एक ओवर में 17 रन!

Story 1

क्रिकेटर भेजते थे अश्लील तस्वीरें, पूर्व कोच संजय बांगर के बेटे अनाया के चौंकाने वाले खुलासे!

Story 1

कुणाल हत्याकांड: हत्या से पहले रेकी, लेडी डॉन जिकरा ने तैयार किया नाबालिगों का गैंग

Story 1

ट्रंप का MS-13 वाला ट्वीट: डेमोक्रेट्स में मची खलबली, क्या है पूरा मामला?

Story 1

IPL में नहीं मिला खरीदार, फिर पाकिस्तान और अब USA में चमकेगा ये धुरंधर!