तेलंगाना सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि रात में अकेली महिला होने पर पुलिस कैसे मिस्टर इंडिया बनकर उसकी मदद कर सकती है।
वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला बस स्टॉप पर उतरती है। एक बुजुर्ग महिला उसे घर छोड़ने की पेशकश करती है, लेकिन महिला को शक होता है। वह वॉशरूम जाने के बहाने एक नंबर डायल करती है। गाड़ी में बैठने के बाद, वह एक बटन दबाती है।
बुजुर्ग महिला धोखेबाज निकलती है और महिला को बेहोश कर देती है। गाड़ी सुनसान इलाके में दौड़ने लगती है, लेकिन तभी, पुलिस उस गाड़ी को चारों तरफ से घेर लेती है। फोन पर हरकत न होने पर पुलिस मिस्टर इंडिया की तरह अचानक सक्रिय हो जाती है और सटीक लोकेशन पर पहुंच जाती है।
यह सब तेलंगाना सरकार की सवारी निगरानी सेवा के कारण संभव हुआ है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पिछले साल 12 मार्च को इनोवेटिव ट्रैवल सेफ (T-सेफ) सेवा शुरू की थी। यह देश में पुलिस द्वारा अपनी तरह की पहली सेवा है, जो राज्यभर की महिलाओं, बच्चों और दूसरे लोगों की यात्रा को सुरक्षित बनाती है।
कोई भी व्यक्ति 100 या 112 नंबर डायल करके IVR (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस) मेनू में विकल्प 8 का चयन कर सकता है। इसके बाद, यात्रा की निगरानी पुलिस पर छोड़ दी जाती है। मिस्टर इंडिया की तरह, पुलिस एक्टिव हो जाती है, लेकिन बदमाश प्रकृति के लोगों को नहीं दिखती। वीडियो में महिला ने वॉशरूम में जाकर यही किया था।
सोशल मीडिया पर लोग इस सुविधा की तारीफ कर रहे हैं। कई और राज्यों में भी यह सुविधा शुरू हो गई है।
*तेलंगाना सरकार की शानदार पहल। इसे पूरे भारत में लागू किया जाना चाहिए। शायद समझदार व्यक्ति इसे देखने के बाद आगे फॉरवर्ड करने से अपने आप को मुश्किल से ही रोक पाएगा pic.twitter.com/0kMN9TgeEL
— VINI💞 (@Vini__007) April 8, 2025
म्यांमार में फिर डोली धरती, भारत के मेघालय में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
IPL 2025: बुमराह के बेटे अंगद ने जीता दिल, मम्मी संग पापा को चीयर करते वायरल हुआ वीडियो
देवभूमि में गूंजेगी देवभाषा: उत्तराखंड के गांवों में अब संस्कृत संवाद
वानखेड़े में रोहित शर्मा का धमाका: 26 रन बनाकर भी रचा इतिहास
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बनेंगे कस्टम अफसर, कोस्टाओ का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या है खास?
ट्रंप का टैरिफ युद्ध: चीन को धमकाना, भारत को पुचकारना - क्या है असली खेल?
IPL के तुरंत बाद एक और T20 लीग, रोहित-अय्यर जैसे खिलाड़ियों का खेलना अनिवार्य!
हलाला की पीड़ा: ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, शौहर की मां बनना पड़ा
हरियाणा कांग्रेस का ED दफ्तर पर प्रदर्शन: भूपेंद्र हुड्डा हिरासत में, थाने के बाहर नारेबाजी
साड़ी पहनकर बुलडोजर पर स्टंट, महिला का खतरनाक वीडियो वायरल