म्यांमार में फिर डोली धरती, भारत के मेघालय में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
News Image

म्यांमार और भारत में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

म्यांमार में अलसुबह करीब 3 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र म्यांमार में ही धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन 29 मार्च को आए भयानक भूकंप के बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, क्योंकि तब से लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं।

कल भी म्यांमार में भूकंप के झटके लगे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई थी।

म्यांमार से पहले, भारत के मेघालय जिले की धरती भी भूकंप के झटकों से हिल गई।

मेघालय में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स इलाके के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

कल भी मेघालय में भूकंप के झटके लगे थे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई थी।

दोनों बार आए भूकंप से किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एंड्रॉयड 16 बीटा 4 जारी: किन फोनों को मिलेगा और क्या है नया?

Story 1

FIR के बाद जाट के मेकर्स ने मांगी माफी, फिल्म से हटा विवादित सीन

Story 1

हरियाणा में सड़कों का कायाकल्प: 18 फीट तक बढ़ेगी चौड़ाई

Story 1

दिल्ली-NCR में भूकंप: जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक हिली धरती, अफगानिस्तान था केंद्र

Story 1

क्या मंगल पर एलियंस छिपे हैं? नासा को मिला रहस्यमयी गड्ढा!

Story 1

गुजरात उपचुनाव: INDI गठबंधन में दरार, क्या एक और हार तय?

Story 1

शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!

Story 1

क्या आप जानते हैं, IPL में किसे आउट कर विराट कोहली ने लिया था अपना पहला विकेट? खुद विराट भी भूले!

Story 1

क्रूर अध्यापिका ने 5 वर्षीय बच्ची को पीटा, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम

Story 1

मायके नहीं जाऊंगी: ससुराल की चौखट पर नवविवाहिता का धरना, तीन दिन से भूखी-प्यासी