उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद, उत्तर और मध्य भारत को अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है।
बिहार में बिजली गिरने से 15 लोगों की जान चली गई है। बेगूसराय और दरभंगा में 5-5, मधुबनी में 4 और औरंगाबाद में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। बिहार में पिछले तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज सुबह बारिश हुई है।
असम और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण नमी वाली हवाएं बिहार सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बारिश का कारण बन रही हैं।
उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों में अप्रैल के पहले हफ्ते से ही लू चलने लगी है। राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ हीट वेव की चपेट में हैं।
मौसम विभाग ने अब 21 राज्यों के लिए बारिश और 10 राज्यों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में देशभर में मौसम बदलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
*Weather Warning for 10th April 2025 #imd #shorts #thunderstorm #rainfall #hailstorm #Heatwave@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/ogRsOE1b0m
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 9, 2025
MI vs SRH: हार्दिक ने रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 से किया बाहर, जानिए क्या है वजह
मां को बेरहमी से पीटा, बाल नोचे, गिड़गिड़ाती रही वृद्धा, बेटी को नहीं आई दया!
दुनिया में आपके जैसा कोई नहीं... इटली की PM मेलोनी के फैन हुए ट्रंप!
एस्केलेटर से उतरने का अनोखा तरीका: भाभियों का वीडियो वायरल, लोग बोले - कितनी भोली हैं!
दिल्ली में 21 अप्रैल को पानी की भारी किल्लत! क्या आपका इलाका भी है प्रभावित?
IPL के तुरंत बाद एक और T20 लीग, रोहित-अय्यर जैसे खिलाड़ियों का खेलना अनिवार्य!
मुस्लिम महिला का दर्द: ससुर ने कई महीने बनाए संबंध, शौहर की मां बनना पड़ा!
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: दिसंबर तक का समय, एक साल में सुलझा लेंगे - ममता बनर्जी का दावा
एयरपोर्ट पर धोनी का दिल छू लेने वाला अंदाज, व्हीलचेयर पर बैठी प्रशंसक के साथ ली सेल्फी
नेशनल हेराल्ड केस: अखिलेश ने ED को बताया अनावश्यक, भाजपा ने कहा राहुल के दरबारी नंबर वन