दिल्ली में 21 अप्रैल को पानी की भारी किल्लत! क्या आपका इलाका भी है प्रभावित?
News Image

दिल्लीवासियों के लिए एक जरूरी सूचना है। दिल्ली के कई इलाकों में 21 अप्रैल को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने यह जानकारी दी है।

जल बोर्ड के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के रणहोला मोड़ पर 1200 मिमी व्यास की मेन पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। इस वजह से दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, द्वारका में भी लगभग 12 घंटे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि पानी का कम इस्तेमाल करें और उसे स्टोर करके रखें।

इन इलाकों में 21 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी: उद्योग नगर डीएसआईडीसी, ज्वाला पुरी आर-ब्लॉक, जीएच-12 पश्चिम विहार, रिशाल गार्डन, चंदर विहार, रणहोला बापरोला, जय विहार जीओसी, चंचल पार्क, ई-11 फ्लैट्स हस्तसाल, विकास नगर जीओसी, उत्तम नगर जीओसी, ओम विहार 1-5, महारानी एन्क्लेव, राम चंदर एन्क्लेव, प्रेस एन्क्लेव, प्रताप एन्क्लेव, महेता एन्क्लेव, दीप एन्क्लेव, गुप्ता एन्क्लेव, शिव विहार, जय विहार, राजन विहार, हस्तसाल विहार, आनंद विहार, रूप विहार, डाल मिल रोड, यादव एन्क्लेव, गुरप्रीत नगर, डिफेंस एन्क्लेव पार्ट -1, शिव विहार जेजे कॉलोनी, शक्ति विहार, डीके रोड ई-1 से 3 ब्लॉक, शिशरम पार्क, ई-ब्लॉक ईस्ट उत्तम नगर, इंद्र पार्क, इंद्र पार्क एक्सटेंशन, रामदत्त एन्क्लेव, जैन पार्क, मटियाला एक्सटेंशन, सुखी राम पार्क, नन्हे पार्क और आसपास के क्षेत्र।

द्वारका के कई इलाकों में भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1000 मिमी व्यास की फीडर लाइन को सीटी-4 और सीटी-6 द्वारका पर इंटरकनेक्शन का काम किया जाना है। इसके चलते 21 अप्रैल की सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

यशोभूमि द्वारका, धूलसिरस, भरथल विलेज, बामनौली और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, 18 करोड़ का खिलाड़ी लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से हो सकता है बाहर

Story 1

RPF दरोगा की गुंडागर्दी: टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों को डराने की कोशिश, पत्रकार से मारपीट!

Story 1

चिन्नास्वामी में RCB की हार से IPL 2025 अंक तालिका में उलटफेर!

Story 1

उपराष्ट्रपति धनखड़ का न्यायपालिका पर तीखा प्रहार: क्या अदालतें राष्ट्रपति को आदेश दे सकती हैं?

Story 1

वायरल तस्वीर: क्या अब्दुल बंगाल पुलिस के जबड़े का नाप ले रहा है ? जानिए सच्चाई

Story 1

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, IMD ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया

Story 1

CSK के लिए बेबी एबी बनेंगे तारणहार, SA20 में मचा चुके हैं तहलका!

Story 1

जलियांवाला बाग की अनकही कहानी: केसरी 2 ने जीता दर्शकों का दिल!

Story 1

केजरीवाल की बेटी की शादी में भगवंत मान का धमाल, पत्नी संग भांगड़ा कर जीता दिल!

Story 1

गधे ने दिखाया दिमाग, आदमी बन गया हंसी का पात्र!