राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य में गहराते जल संकट और प्रशासनिक उदासीनता पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है।
झालावाड़ जिले के रायपुर कस्बे में, ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची राजे ने जल जीवन मिशन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, क्या सिर्फ अधिकारियों को ही प्यास लगती है? जनता का हाल क्यों नहीं दिखता? पानी सिर्फ कागजों पर नहीं, लोगों के होंठों तक पहुंचना चाहिए। अधिकारी सो रहे हैं और जनता रो रही है। ये मैं नहीं होने दूंगी।
राजे ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा कि गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है, जबकि अफसर तृप्त हैं। उन्होंने रायपुर कस्बे के ग्रामीणों की पेयजल संकट की शिकायत पर जल जीवन मिशन और जलदाय विभाग के अफसरों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए।
इस घटनाक्रम पर केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि राजे की चिंता गंभीर है और उन्होंने तुरंत राजस्थान सरकार से रिपोर्ट तलब की है।
राजे ने जल जीवन मिशन के तहत केंद्र से आए फंड को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, प्रधानमंत्री ने 42,000 करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन झालावाड़ के हिस्से की राशि का क्या हुआ? जनता पानी को तरस रही है और योजनाएं फाइलों में दबकर रह गई हैं।
विपक्ष ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा, जब एक पूर्व मुख्यमंत्री खुद को मजबूर महसूस कर रही हैं, तो आम आदमी की हालत का अंदाज़ा लगाइए।
वसुंधरा राजे के इस तीखे तेवरों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है, और अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि सरकार और प्रशासन इस जल संकट से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।
*क्या जनता को प्यास नहीं लगती? सिर्फ़ आप अफ़सरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त है।अफ़सर तृप्त है। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुँचे। अफ़सर सो रहें है, लोग रो रहें हैं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 8, 2025
मैं ऐसा नहीं होने दूँगी।
रायपुर क़स्बे के ग्रामीणों की पेयजल संकट की… pic.twitter.com/QPn9pmhLuk
अब नहीं चलेगी मनमानी! मुंबई T20 लीग में खेलना अनिवार्य, सूर्या-अय्यर समेत इन प्लेयर्स के लिए MCA का फरमान
संसद में बहुमत होने पर भी, सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया रास्ता!
वक्फ एक्ट: सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आ गए? , वकील विष्णु जैन का बड़ा बयान
वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम IPS का इस्तीफा: UPSC जिहाद के दावों पर लगी मुहर?
एयरपोर्ट पर धोनी का दिल जीतने वाला अंदाज: व्हीलचेयर पर बैठी महिला फैन के साथ ली सेल्फी!
दिग्विजय सिंह के बयान से मचा बवाल: बाबरी मस्जिद विध्वंस पर फिसली जुबान, कहा - दंगे हमने करवाए
सुपर संसद न बने सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकते: उपराष्ट्रपति
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हिन्दू और मुस्लिम पक्ष क्यों मान रहे अपनी जीत?
बरसाना मंदिर में महिला श्रद्धालु से मारपीट, सुरक्षा गार्डों पर धक्का देने और थप्पड़ मारने का आरोप
पश्चिम बंगाल: सेव हिंदू रैली को हाईकोर्ट की हरी झंडी, राज्यपाल मुर्शिदाबाद में पीड़ितों से मिलेंगे