चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग जग जाहिर है। यह सिर्फ मैदान पर उनके प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि उनकी सादगी का भी नतीजा है।
धोनी, जो अपने शांत स्वभाव और जमीन से जुड़े व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर अपने एक प्रशंसक के लिए कुछ ऐसा किया कि फैंस उन्हें थाला फॉर ए रीजन कह रहे हैं।
दरअसल, एमएस धोनी एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरे के बीच से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला पर पड़ी, जिसने सेल्फी लेने की इच्छा जताई।
धोनी ने बिना किसी झिझक के सुरक्षाकर्मियों को एक तरफ किया और महिला के साथ सेल्फी खिंचवाई, जिससे उसका दिन बन गया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस एमएस धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, थाला फॉर ए रीजन। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, माही जैसा कोई नहीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो में फैंस सिर्फ धोनी की इंसानियत की सराहना कर रहे हैं।
याद रहे, रुतुराज गायकवाड़ के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद एमएस धोनी को फिर से कप्तानी करने का मौका मिला।
माही की कप्तानी में सीएसके ने लगातार पांच हार के सिलसिले को तोड़ा और छह मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
चेन्नई ने लखनऊ को उसके घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में पांच विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सीएसके की यह मौजूदा आईपीएल में दूसरी जीत थी। हालांकि, वे फिलहाल अंक तालिका में 10वें यानी आखिरी स्थान पर हैं। दिल्ली की यह पांचवीं जीत रही और वो अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
*MS Dhoni saw the woman at wheelchair & himself took a selfie with her 💛💛#MSDhoni pic.twitter.com/N3aV1Ee1T2
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) April 16, 2025
सिरसा के आदेश के बाद दिल्ली में अवैध नॉन-वेज ढाबे बंद, मुस्लिम समुदाय में नाराजगी
बेटी की सगाई में जमकर नाचे केजरीवाल, पत्नी सुनीता के साथ सामी-सामी पर लगाए ठुमके!
यमन के रास इसा बंदरगाह पर अमेरिकी हमले, भीषण आग से मानवीय संकट गहराया
शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!
तेजस्वी को लॉलीपॉप! महागठबंधन में एकता पर मांझी का तंज
बिहार में खुला एशिया का सबसे चौड़ा 6 लेन केबल पुल, 12 जिलों की दूरी होगी कम!
विधानसभा चुनाव से पहले NDA की चौंकाने वाली जीत, बिना लड़े 325 सीटें!
भाई ने इलेक्ट्रिक प्लग से बना दी पॉवर विंडो, जुगाड़ देख भौचक्के रह गए लोग
क्या बैटलग्राउंड से भी बाहर हुए आसिम रियाज? अभिषेक और रुबीना से झगड़े के बाद शूटिंग रुकी, ट्रोल भी हुए!
विराट कोहली: 1 रन बनाकर ट्रोलर्स के निशाने पर!