चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए यह आईपीएल सीजन मुश्किलों भरा रहा है। मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई को 19 रनों से पराजित किया, जो ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके की लगातार चौथी हार है।
मैच के दौरान, सीएसके ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज डेवन कॉन्वे को रिटायर आउट कर दिया गया। कॉन्वे ने 49 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की सहायता से 69 रन बनाए थे। वे 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैदान से बाहर चले गए।
चेन्नई, पंजाब द्वारा रखे गए 220 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने में विफल रही और 201 रन ही बना सकी।
इस निर्णय के साथ ही कॉन्वे का नाम एक विशेष सूची में दर्ज हो गया है। वे आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, अर्थव ताइदे, साई सुदर्शन और तिलक वर्मा इस तरह आउट हो चुके हैं।
तिलक वर्मा भी इसी सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रिटायर आउट हुए थे। आईपीएल इतिहास में यह दूसरी बार है जब एक ही सीजन में दो बल्लेबाज रिटायर आउट हुए हैं। इससे पहले 2023 में ऐसा हुआ था, जब अर्थव ताइदे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और साई सुदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिटायर आउट हुए थे।
कॉन्वे धीमी गति से रन बना रहे थे। इसी कारण उन्हें बाहर बुलाकर रवींद्र जडेजा को अंदर भेजा गया। लेकिन फिर भी चेन्नई की हार को नहीं टाला जा सका। पंजाब से पहले चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी हराया था। आरसीबी और दिल्ली ने चेन्नई को उनके घरेलू मैदान पर हराया था।
*DEVON CONWAY RETIRED OUT. pic.twitter.com/S4Ep9UE24t
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2025
लोको पायलटों के समर्थन में राहुल गांधी, सरकार को सुनाई खरी-खरी
टैरिफ युद्ध के बीच, चीन ने खोली Gucci, Dior जैसे ब्रांडों की पोल! सोशल मीडिया पर भूचाल
केसरी चैप्टर 2 : रोंगटे खड़े करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म, फैंस ने कहा - नेशनल अवॉर्ड की हकदार!
बीमार पत्नी, बेटी के साथ दुष्कर्म: मौलवी का घिनौना कृत्य
गन्ने से भरे ट्रक को देख हाथी बना दादा , रास्ते में रोककर की वसूली !
सिर्फ इस शख्स से हुई लड़ाई, इसलिए अभिषेक नायर को गंवानी पड़ी सहायक कोच की नौकरी!
पाकिस्तान के जनरल मुनीर का भारत विरोधी ज़हर: हम हिंदुओं से एकदम अलग
सोते समय गला घोंटा, बगल में रखा सांप: मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश
सुपर ओवर जीत के बाद भी दिल्ली को झटका, कोच मुनाफ पटेल पर लगा जुर्माना!
सीएम रेखा गुप्ता ने अखिलेश से हाथ जोड़कर मांगी माफी! अखिलेश के ट्वीट ने लूट ली महफिल