टैरिफ युद्ध के बीच, चीन ने खोली Gucci, Dior जैसे ब्रांडों की पोल! सोशल मीडिया पर भूचाल
News Image

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे के उत्पादों पर भारी शुल्क लगा रहे हैं। अमेरिका ने हाल ही में चीनी उत्पादों पर 245 प्रतिशत तक शुल्क लगाया, जिसके जवाब में चीन ने भी 125 प्रतिशत शुल्क लगाने का आदेश जारी किया है।

चीन ने यह भी कहा है कि यदि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप चीन के प्रति सम्मान दिखाएंगे तो वह बातचीत के लिए तैयार है।

इस बीच, चीन में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि Gucci, Dior और Chanel जैसे लग्जरी ब्रांड अपना सामान चीन में ही बनवाते हैं और फिर अपने देशों में अपना लोगो लगाकर भारी मुनाफा कमाते हैं। इन दावों ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। यूजर्स का दावा है कि उन्हें अमेरिकी लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि Chanel, Estee Lauder और L OREAL जैसी कंपनियों के महंगे सामान चीन में ही बनाए जाते हैं। एक वीडियो में एक महिला से बात करते हुए दिखाया गया है, जो इन कंपनियों के लिए ब्यूटी एक्सेसरीज बनाती है। वीडियो में LA PRAIRIE, MAC, Shu uemura, Bobbi brown और Rosewood hotel जैसे उत्पाद भी दिखाए गए। महिला ने यह भी कहा कि उन्हें L OCCITANE से भी ऑर्डर मिलते हैं। वीडियो में फैक्ट्री और काम करने के तरीके को भी दिखाया गया है।

एक अन्य वीडियो में दावा किया गया है कि NIKE, Adidas, FILA और UGG के जूते भी चीन में ही बनाए जाते हैं। बताया गया है कि NIKE के लिए चीन के फुजियान में FJF ग्रुप जूते बनाती है, जो चीन में सबसे बड़ी फैक्ट्री है। Adidas के लिए POU CHEN Group और UGG के लिए Henglong Group जूते बनाती है। Fila के लिए Shengtai Group जूते बनाती है।

Gucci, Prada, Coach और Louis Vuitton के बैग भी चीन में ही सस्ते दामों पर बनाए जाते हैं, ऐसा भी एक वीडियो में दावा किया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति कहता है कि उन्हें गर्व है कि वे बेहतरीन क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाते हैं, उनके पास क्वालिटी कंट्रोल है और बेस्ट क्राफ्ट्समैन हैं, और पूरी सप्लाई चेन भी मौजूद है।

हालांकि, कुछ रिपोर्टों में कुछ ब्रांडों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इस खबर की प्रामाणिकता की पुष्टि करना मुश्किल है)

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हरिद्वार में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा: चलती स्कूटी पर ज़बरदस्ती बैठी, कारों को भी रोका!

Story 1

बरेली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, चाय में मिलाई चूहे मारने की दवा

Story 1

दिल्ली में इमारत ढही, 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

Story 1

पाकिस्तान टीम के कारण भारत को बड़ा नुकसान, अब इस देश में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2025 का कुछ भाग!

Story 1

PSL में कीवी खिलाड़ी डैरिल मिशेल की 1.2 करोड़ की घड़ी चोरी, पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप

Story 1

हारी RCB, फिर भी टिम डेविड बने मैन ऑफ द मैच ! जानिए ये अनोखा करिश्मा कैसे हुआ

Story 1

वक्फ़ के दस्तावेज़ ज़रूरी नहीं, तो मंदिरों के प्रमाण क्यों? अदालत पर सवाल!

Story 1

उड़ान में लगी आग, लैंडिंग पर टूटा पहिया: कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Story 1

14 आतंकी हमले, 33 FIR, 10 लुकआउट नोटिस और 5 लाख का इनाम: US में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया कौन है?

Story 1

घातक घिबली: मासूम कार्टून कैसे बने बंगाल में नफरत के हथियार