यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि उनकी सेना ने दो चीनी नागरिकों को पकड़ा है जो रूसी सेना के साथ मिलकर यूक्रेन के खिलाफ़ युद्ध में शामिल थे। ज़ेलेंस्की ने इस बारे में एक वीडियो भी साझा किया है।
ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने इन चीनी नागरिकों को दोनेत्सक क्षेत्र में पकड़ा। उनके पास से पहचान पत्र, बैंक कार्ड और निजी जानकारी मिली है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया कि उनके पास इस बात की जानकारी है कि रूसी सेना में कई और चीनी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की खुफिया विभाग, सुरक्षा सेवा और सेना इस मामले की जांच कर रही हैं।
ज़ेलेंस्की ने अपने विदेश मंत्री को तत्काल चीन से संपर्क कर इस मुद्दे पर बात करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि चीन और अन्य देशों का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूस के साथ जुड़ा होना दर्शाता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन युद्ध को ख़त्म करने के अलावा सबकुछ करने को तैयार हैं।
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्रिया सीबिहा ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूसी सेना के साथ चीनी नागरिकों के शामिल होने की कड़ी आलोचना करते हैं, क्योंकि यह शांति के प्रति चीन की घोषित नीति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य के तौर पर चीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है।
उन्होंने बताया कि यूक्रेन ने इस मुद्दे पर चीन के दूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि नॉर्थ कोरिया के सैनिक भी रूसी सैनिकों के साथ मिलकर यूक्रेन युद्ध में शामिल हुए हैं।
फरवरी 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने के बाद रूस और चीन के बीच करीबी बढ़ी है। पश्चिम के प्रतिबंधों के कारण रूस और चीन के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। हालांकि चीन आधिकारिक तौर पर इस युद्ध में तटस्थ रहा है, लेकिन उसने रूस से गैस और तेल का सबसे ज़्यादा आयात किया है।
इस बीच, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ रही है।
ज़ेलेंस्की के इस दावे पर अभी तक अमेरिका, रूस या चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Our military has captured two Chinese citizens who were fighting as part of the Russian army. This happened on Ukrainian territory—in the Donetsk region. Identification documents, bank cards, and personal data were found in their possession.
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) April 8, 2025
We have information suggesting that… pic.twitter.com/ekBr6hCkQL
पहले मकान अपने नाम कराओ, तभी शादी करूंगी - शर्त सुनते ही बना मां का दुश्मन!
देखा क्या! ये सांप रेंगता नहीं, कूदता है! कंगारू स्नेक ने किसान को किया हैरान
वानखेड़े में बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाजों का बजेगा डंका? पिच का हाल
कश्मीर और हिंदुओं पर पाकिस्तानी आर्मी चीफ़ का विवादास्पद बयान, भारत में भी मची खलबली
हाय रे गर्मी! तापमान 46 डिग्री के करीब, धूल भरी आंधी और पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट
साड़ी पहनकर बुलडोजर पर स्टंट, महिला का खतरनाक वीडियो वायरल
आईपीएल में बल्लेबाजों की बेईमानी! मोटे बैट के साथ पकड़े गए खिलाड़ी, जानिए नियम
अक्षर पटेल की संजू सैमसन के साथ मैदान पर मस्ती, वीडियो देख आप भी हंस पड़ेंगे!
बिहार: सी वोटर सर्वे में नीतीश को झटका, तेजस्वी बने जनता की पहली पसंद
पाकिस्तानी सेना प्रमुख का हिन्दुओं पर ज़हर, भारतीय सेना को चुनौती