देश में चुनावी सर्वे करने वाली संस्था सी वोटर ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के लिए जनता की राय जानने के लिए एक सर्वे किया, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।
इस सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव पहले नंबर पर हैं। वहीं प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
सर्वे में 36 प्रतिशत लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है। हालांकि, पिछले सर्वे की तुलना में उनकी लोकप्रियता में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 17 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनकी लोकप्रियता में पिछले सर्वे से 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनकी लोकप्रियता में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 13 प्रतिशत वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जिनकी लोकप्रियता में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चिराग पासवान 6 प्रतिशत वोट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
इस सर्वे के परिणाम बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
C Voter के ताज़ा सर्वे के मुताबिक़ बिहार में मुख्यमंत्री के पसंदीदा उम्मीदवार
— Milind Khandekar (@milindkhandekar) April 16, 2025
तेजस्वी यादव (36%)
प्रशांत किशोर (17%)
नीतीश कुमार (15%)
सम्राट चौधरी (13%)
चिराग़ पासवान (6%)🧵@YRDeshmukh pic.twitter.com/XIezScdF2G
अब IPL में टॉप पर पहुंचेगी CSK, टीम में होगी इस खूंखार बल्लेबाज की एंट्री!
नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: अरविंद श्रीवास्तव बने नए राजस्व सचिव
मौसम अलर्ट: भारी बारिश, बर्फबारी और तूफान की चेतावनी, अगले 24 घंटों में फिर बदलेगा मौसम!
अगला सोना! अनिल अग्रवाल ने बताया किस धातु में है निवेश का बड़ा मौका
हरा पटका त्यागकर मांगेराम त्यागी हुए भगवाधारी!
आरसीबी को लगातार तीसरी हार, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से रौंदा
बीच सड़क पर चाय पीना पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया सबक!
अरविंद केजरीवाल ने बेटी की शादी में जमकर लगाए ठुमके, जानिए कौन हैं दामाद संभव जैन?
भारतीय पासपोर्ट रैंकिंग में भारी गिरावट, 148वें पायदान पर पहुंचा
केएल राहुल का वनडे डेब्यू रिकॉर्ड: तोड़ना नामुमकिन, बराबरी संभव!