अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी के बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी है। सोमवार को अमेरिका के साथ-साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी गई।
अमेरिकी शेयर वायदा बाजारों में 3-4 फीसदी की गिरावट आई, जिससे दुनियाभर के निवेशक डरे हुए हैं। शेयर बाजार में आई इस गिरावट पर राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है।
रविवार शाम को दो सत्रों की बिकवाली के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और बाजार मूल्य में 5.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, जिससे एसएंडपी 500 मंदी के दौर में पहुँच गया।
राष्ट्रपति ट्रंप के जवाबी टैरिफ से उपजी आशंकाओं और अमेरिकी बाजार की रिकॉर्ड गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। अब ट्रंप ने टैरिफ के फैसले पर बयान दिया है।
मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे, जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, लेकिन, कभी-कभी, आपको चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।
ट्रंप ने कहा कि वो जानबूझकर बिकवाली नहीं कर रहे हैं और नहीं चाहते कि शेयर या कोई एसेट्स क्लास नीचे जाए। मगर कभी-कभी कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।
टैरिफ का शेयर बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, मैंने जो टैरिफ पहले ही लागू कर दिए हैं, उनके साथ बाजार का क्या होने वाला है। मैं आपको बता सकता हूं, हमारा देश बहुत मजबूत हो गया है, और आगे और मजबूत होगा। यह दुनिया में आर्थिक रूप से सबसे प्रभावशाली देश होगा।
पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि दूसरे देशों ने हमारे साथ इतना बुरा व्यवहार किया है क्योंकि हमारे पास बेवकूफ नेतृत्व था। दूसरे देश हमारे व्यवसाय ले लिए, पैसे ले लिए, हमारी नौकरियां ले लीं। मगर मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।
ट्रंप के फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 75,364.69 पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 71,449.94 अंक पर खुला, यानी 3,914.75 अंकों की गिरावट के साथ।
शुक्रवार को निफ्टी 22,904 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 1,145.6 अंकों की गिरावट के साथ 21,758.40 पर खुला। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 19.4 लाख करोड़ रुपये घटकर 383.95 लाख करोड़ रह गया।
#WATCH | जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ...मैं नहीं चाहता कि कुछ भी गिरे। लेकिन, कभी-कभी, आपको चीजों को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
(सोर्स - यूएस नेटवर्क पूल वाया रॉयटर्स) pic.twitter.com/FPuAdwnHg4
हिंदुओं की रक्षा के लिए बंगाल को योगी की जरूरत: सुवेंदु अधिकारी
वॉर्नर के बाद धोनी के चेले ने पाकिस्तानी मीडिया की बंद की बोलती, PSL में IPL को बताया नंबर-1
ईरान के अधिकारी निकले चोर! डील के दौरान जेब में डाल ली सोने की पेन
सीनियर नेता बने घूम रहे, बूथ तक नहीं जितवा पाते : राहुल गांधी का तीखा सवाल
आशिक़ी का खेल पड़ा महंगा: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, छत से आई चप्पल!
शाहजहांपुर में सनसनी: ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू को मौत के घाट उतारा, फिर खुद को लगाई फांसी
आगरा में बीच सड़क पर मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू स्कूली लड़कियों से अश्लीलता, CCTV फुटेज वायरल
IPL के हर मैच में ये अनोखा कुत्ता ! धोनी ने मैदान पर ही लिटा दिया, जानिए क्या है इसकी खासियत
रील बनाने का शौक बना जानलेवा: गंगा नदी में डूबी महिला, मचा हाहाकार
कैंसर को हराकर IPL में वापसी, दिग्गज कमेंटेटर का ज़ोरदार ऐलान!