बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है, क्योंकि इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने बेगूसराय में कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चल रही पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में हिस्सा लिया।
इस पदयात्रा को लेकर अब सत्ता पक्ष के नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
समस्तीपुर से LJP (R) सांसद शांभवी चौधरी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, वो कोई यात्रा नहीं थी, उन्होंने गेस्ट एंट्री मारी और उसके बाद निकल गए। हमारे बिहार में अतिथि देवो भव: के संस्कार हैं, राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि वो बिहार के लिए अतिथि ही थे और हमेशा अतिथि ही रहेंगे।
सांसद चौधरी ने आगे कहा, बिहार की जनता एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है। बेगूसराय में जो पदयात्रा उनकी लंबी चलनी चाहिए थी, वो शुरू होते ही खत्म हो गई। ये भी मजेदार है कि वे किस विषय पर पदयात्रा करने के लिए आए। कांग्रेस पार्टी और आरजेडी ने मिलकर बिहार में पलायन की जड़ों को गाड़ा। वे लोग पलायन को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं।
जब शांभवी चौधरी से पूछा गया कि राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी शामिल हुए हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे बार-बार संविधान को लेकर भ्रम फैलाना चाहते हैं। क्या संविधान खतरे में है? कहां कुछ असंवैधानिक हो रहा है? वो (राहुल गांधी) बिहार आते हैं, 5 मिनट में चले जाते हैं, न वो बिहार के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं, न बिहारियों को लेकर। विपक्ष की सरकार ने हमेशा बिहारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है और बिहारियों के सपने को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई।
*#WATCH पटना: राहुल गांधी की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पर LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, राहुल गांधी जी को पता होना चाहिए कि वो बिहार के लिए अतिथि ही थे और हमेशा अतिथि ही रहेंगे। बिहार की जनता NDA के साथ खड़ी है...जो पद यात्रा उनकी लंबी चलनी चाहिए थी, वो शुरू होते… pic.twitter.com/nj054T6Gdp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
पाकिस्तान के जनरल मुनीर का भारत विरोधी ज़हर: हम हिंदुओं से एकदम अलग
डीसी बनाम आरआर: सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद मीम्स की बाढ़!
रीतलाल यादव समेत 3 विधायकों को वांटेड बता BJP ने घेरा RJD, सियासी घमासान तेज!
हम हिन्दुओं से एकदम अलग, कलमे की बुनियाद पर बना पाकिस्तान : आर्मी चीफ असीम मुनीर का विवादास्पद बयान
शाहजहांपुर में सनसनी: ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू को मौत के घाट उतारा, फिर खुद को लगाई फांसी
परिवार को पता न चले कि मैं... सुसाइड नोट लिख, पहले पत्नी की हत्या, फिर खुद को गोली मारी
बूढ़ी मां को काशी के घाट पर छोड़ा, बेटी-दामाद की क्रूरता देख रो पड़े लोग
ISSF वर्ल्ड कप: 18 साल की सुरुचि सिंह, गोल्ड पर गोल्ड! मनु भाकर से क्या है करीबी रिश्ता?
राहुल गांधी के तीन घोड़े : कांग्रेस में भितरघातियों का जिक्र, बार-बार क्यों?
संदीप शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड! एक ओवर में फेंकी 11 गेंदें