धोनी की नज़र में ये हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर, यशस्वी, रोहित, गिल नहीं!
News Image

महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें दुनिया कैप्टन कूल के नाम से जानती है, ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वे अभी भी आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की सभी बड़ी ट्रॉफी दिलाई हैं।

धोनी हाल ही में एक इंटरव्यू के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय टीम के तीन सर्वश्रेष्ठ ओपनर पर अपनी राय दी है।

पहली बार धोनी कंटेंट क्रिएटर राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। ये इंटरव्यू धोनी ऐप पर भी पॉडकास्ट किया गया।

धोनी ने भारत के सर्वश्रेष्ठ ओपनर के तौर पर वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का नाम लिया है।

इंटरव्यू के दौरान, होस्ट राज शमानी ने धोनी से ऑल टाइम बेस्ट 11 चुनने को कहा। धोनी ने जवाब देते हुए कहा कि, मुझसे खिलाड़ियों को जब चुनने को कहा जाता है, तो मैं इससे पीछे हट जाता हूं, जो टीम में नहीं है वो आपके लिए क्या परफॉर्म कर पाएंगे?

हालांकि धोनी ने ऑल टाइम बेस्ट 11 का चुनाव नहीं किया। राज ने उनसे एक छोटा सा सवाल करते हुए कहा कि चलिए ठीक है तो आप एक ओपनिंग पेयर, एक गेंदबाजी स्पेल और ऑलराउंडर का नाम बता दीजिए।

धोनी ने कहा, मैं भारतीय खिलाड़ियों के साथ जाऊंगा, वीरू पाजी ओपनिंग, सचिन और दादा.. जरा सोचिए ये खिलाड़ी अपने चरम पर हैं। और अच्छी बात ये है कि जब आप उनको खेलते हुए देखेंगे तो आपको लगेगा कि इनके जैसा दूसरा कोई और हो ही नहीं सकता है। लेकिन क्रिकेट एक ऐसा गम है जो ऊपर-नीचे होता रहता है।

इसी पॉडकास्ट में धोनी ने अपने क्रिकेट सफर की कई बातें कीं। उन्होंने बताया कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो क्रिकेटर बन पाएंगे। रांची में रहता था, पहले बिहार था अब झारखंड है। हमारे तरफ क्रिकेट करियर का इतिहास नहीं रहा है। जब मैं स्कूल में था तो उस समय यह मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के लिए खेलूंगा। जब हम लोग स्कूल में थे तो टेनिस बॉल से भी खेलता था और समय मैं बॉलिंग किया करता था।

धोनी ने आगे कहा, जब हम लोग स्कूल में थे तो टेनिस बॉल से भी खिला करते थे और समय पर मैं कभी-कभी बॉलिंग भी किया करता था उस समय छोटा सा पतला दुबला हुआ करता था। जब मुझसे कहा गया था कि तू विकेटकीपिंग करेगा। मैं हमेशा अपने से ऊपर वालों के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर खेला करता था। मेरी उम्र के बहुत कम लड़के थे, जो क्रिकेट खेला करते थे, इसलिए मैं अपने बड़े लोगों के साथ ही क्रिकेट खेलता था। जिससे मुझे काफी ज्यादा मदद मिली।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पंजाब: बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला, पुलिस जांच में जुटी

Story 1

पंड्या बनाम पंड्या: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच में दो भाइयों में ज़ोरदार भिड़ंत, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

जूता चुराई रस्म में भिखारी कहे जाने पर बवाल, दूल्हे ने दर्ज कराई शिकायत

Story 1

मुंबई इंडियंस ने T20 में रचा इतिहास, दुनिया की पहली टीम बनी!

Story 1

राष्ट्रपति मुर्मू ने लिस्बन में चर्च का दौरा कर कवि कैमोज को दी श्रद्धांजलि

Story 1

वानखेड़े में दहाड़े विराट, हार्दिक-रोहित का उतरा चेहरा: आखिरी तीन ओवरों में पलटा खेल!

Story 1

शर्मा जी, फिर फिसड्डी! रोहित की नाकामी से फैंस का गुस्सा फूटा, सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई

Story 1

16 बच्चों के बाद मोदी को कोस रहा मौलाना, और बच्चे पैदा करने की दे रहा धमकी!

Story 1

क्या बाला साहेब का सिद्धांत भूल गए उद्धव? वक्फ कानून पर बीजेपी का तीखा हमला!

Story 1

टारगेट पूरा नहीं तो कुत्ते जैसा व्यवहार! केरल की कंपनी में कर्मचारियों को अमानवीय सजा