मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने वानखेड़े में 10 साल बाद जीत दर्ज की है।
एक समय पर, मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में आरसीबी ने बाजी पलट दी। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के दौरान लग रहा था कि मुंबई आसानी से जीत जाएगा।
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 181 रन था, और तिलक 28 गेंद में 56 रन और हार्दिक 11 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई को जीत के लिए 41 रन की जरूरत थी।
18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी में हार्दिक ने शुरुआती तीन गेंदों पर सात रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। चौथी गेंद पर तिलक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन बनाए। हालांकि, नमन धीर ने अगली ही गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
आखिरी 12 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। जोश हेजलवुड के 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक भी बड़े शॉट के चक्कर में कैच आउट हो गए। वह 15 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। सैंटनर बल्लेबाजी के लिए आए और हेजलवुड को एक छक्का लगाया। इस ओवर से कुल मिलाकर नौ रन आए।
अंतिम ओवर में मुंबई को 19 रन चाहिए थे, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने गेंद क्रुणाल पांड्या को थमाई। क्रुणाल ने कमाल की गेंदबाजी की और शुरुआती दो गेंदों पर सैंटनर और दीपक चाहर को पवेलियन भेजा। सैंटनर आठ और चाहर खाता खोले बिना आउट हुए। बोल्ट ने एक रन लिया, और नमन के पास स्ट्राइक आई। आखिरी तीन गेंद पर जीत के लिए मुंबई को 17 रन चाहिए थे। नमन ने एक चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वे भी कैच आउट हो गए और मुंबई की सारी उम्मीदें समाप्त हो गईं। मुंबई 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
इस जीत के बाद विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जीत का जश्न मनाया, जबकि मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का चेहरा उतरा हुआ था।
आरसीबी के क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 45 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि यश दयाल और हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले। विराट कोहली (67) और रजत पाटीदार (64) के तेजतर्रार अर्धशतकों ने आरसीबी को जीत दिलाई। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। कप्तान रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
#MIvRCB #RCBvsMI
— Jitesh (@Chaotic_mind99) April 7, 2025
Middle finger right on the faces of Pandya and Rohit Sharma.
Brutal Virat kohli🔥🔥
pic.twitter.com/SoC2xOJyis
सत्ता के लिए मुस्लिमों की बलि चढ़ा देंगे नायडू-नीतीश: ममता बनर्जी
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: मुस्लिम युवकों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
विकेट देखा तो मार दिया : धोनी के सुपर रन आउट पर मुस्कान, जहीर भी रह गए दंग, वीडियो वायरल
हाय रे गर्मी! तापमान 46 डिग्री के करीब, धूल भरी आंधी और पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट
आईपीएल में फ्रेंचाइजियों के बीच हिंसक झड़प! जिंदल पर फेंका गया बम
हर्षित राणा अपने फोन में क्या देखते हैं? KKR के साथियों ने कर दिया खुलासा!
क्या देश में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर? PM मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात, नड्डा के घर शाह-राजनाथ की बैठक!
हिंदू हमसे अलग... इस्लाम पर बनी रियासत हैं हम : पाक आर्मी चीफ का बयान वायरल
सुपर ओवर में दिल्ली की धाक, ट्रिस्टन के छक्के से राजस्थान चित!
बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर गिरा मेट्रो पुल का हिस्सा, ड्राइवर की मौके पर मौत