मुंबई इंडियंस ने T20 में रचा इतिहास, दुनिया की पहली टीम बनी!
News Image

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैदान में उतरते ही टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बन गई है।

आरसीबी के खिलाफ यह मैच मुंबई इंडियंस का टी-20 क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 288वां मैच है। इस मामले में मुंबई इंडियंस ने समरसेट को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अब तक 287 टी-20 मैच खेले हैं।

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीमों में से एक है और उसने पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 में पहली बार अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरी है। इंजरी से उबरने के बाद जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।

बुमराह के साथ-साथ रोहित शर्मा भी फिट होकर टीम में लौट आए हैं। रोहित पिछले मैच में घुटने पर गेंद लगने की वजह से नहीं खेले थे। हालाकि रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर सब्सीट्यूट के तौर पर है। बुमराह के आने से अश्वनी कुमार को बाहर बैठना पड़ा है।

दूसरी ओर, आरसीबी ने अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा , टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, कॉब बेथेल, स्वप्निल सिंह।

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तुम्हारी बहुत पहुंच है, करा लो मुझे गिरफ्तार : TMC सांसदों में छिड़ी जुबानी जंग

Story 1

बुमराह की वापसी पर कोहली का करारा प्रहार: पहली गेंद पर जड़ा छक्का!

Story 1

परमाणु मुद्दे पर ईरान से सीधी बात करेगा अमेरिका, चीन को टैरिफ पर ट्रंप की चेतावनी

Story 1

जल्दी भाग.. MI vs RCB मैच में कोहली और हार्दिक में हुई तकरार! बल्ले से मारने का इशारा, वीडियो वायरल

Story 1

रजत पाटीदार का पलटवार: हार्दिक पंड्या को छक्के-चौकों से सिखाया सबक, हेलमेट पर लगी गेंद का दिया करारा जवाब

Story 1

उबले अंडे और शराब! दिल्ली मेट्रो में यात्री का बेखौफ अंदाज, मचा हड़कंप

Story 1

मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिवार पर खौलता तेल डाला

Story 1

नवरात्रि में शाकाहारी युवती को भेजी चिकन बिरयानी, रेस्तरां मालिक गिरफ्तार!

Story 1

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने राम नवमी पर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Story 1

उम्मीद की लौ! बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली आंशिक राहत