रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की।
पाटीदार ने इस मैच में 32 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हालांकि, उन्होंने शुरुआत धीमी की थी।
हार्दिक पंड्या ने शुरुआत में उनकी हेलमेट पर गेंद मारी थी। देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद 10वें ओवर में बैटिंग करने उतरे पाटीदार ने पहली 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए।
13वें ओवर में पंड्या गेंदबाजी के लिए आए और पाटीदार ने चौके से उनका स्वागत किया। अगली गेंद पर उन्होंने 2 रन लिए।
पंड्या ने एक फुलर लेंथ गेंद की, जिसे पाटीदार ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में अपने हेलमेट पर खा बैठे। उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी, लेकिन वे बाल-बाल बचे।
पाटीदार इससे डरे नहीं और अगली ही गेंद पर अपर कट के जरिए चौका जड़ दिया।
15वें और 17वें ओवर में पाटीदार और पंड्या का दोबारा आमना-सामना हुआ। 15वें ओवर में पाटीदार ने 2 गेंद खेलकर 1 चौके से 5 रन बनाए।
17वें ओवर में उन्होंने पंड्या की जमकर पिटाई की। इस ओवर में उन्होंने 4 गेंद खेलकर 17 रन बटोरे, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था।
इस तरह पाटीदार ने पंड्या के खिलाफ 14 गेंद खेलकर 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी 32 गेंदों की पारी में आधे रन पंड्या के खिलाफ बनाए।
उनकी इस पारी की वजह से बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 221 रन बनाने में कामयाब रही।
Innovation at its best! ❤
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2025
Rajat Patidar brings out some unorthodox shots against his opposite number 👀
Updates ▶ https://t.co/Arsodkwgqg#TATAIPL | #MIvRCB | @rrjjt_01 | @RCBTweets pic.twitter.com/RcRhhYEIJj
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी, पर तेल के दाम नहीं बढ़ेंगे!
नवरात्रि में वेज बिरयानी मंगवाई, आई चिकन बिरयानी: युवती ने लगाया पाप करने का आरोप
क्या पेट्रोल-डीजल होंगे महंगे? सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
IPL के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हेड कोच ने दिया इस्तीफा!
ट्रम्प की चीन को चेतावनी: 50% अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी!
उमर अब्दुल्ला और रिजिजू की मुलाकात पर विपक्ष का हमला: भाजपा के सामने समर्पण
हैदराबाद के शेर बने भीगी बिल्ली, क्या 300 का सपना, RCB का रिकॉर्ड भी खतरे में?
ऋषभ पंत ने छुए आवेश खान की मां के पांव, वायरल हुआ वीडियो!
चर्च में कुश्ती: जहाँ प्रार्थना के साथ टूटते हैं जबड़े, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
दूल्हा-दुल्हन की कार में बेपरवाही: परिवार भी हैरान, सोशल मीडिया पर बवाल