IPL के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हेड कोच ने दिया इस्तीफा!
News Image

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है, और सभी 10 टीमें खिताब के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस बीच, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को एक बड़ा झटका लगा है।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने बीच आईपीएल में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस आईपीएल में अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से केवल एक में ही जीत हासिल की है।

अब मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी को एक और बड़ा झटका लगा है। उनकी महिला टीम की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

तीन सीजन में मुंबई इंडियंस को दो बार चैंपियन बनाने वाली एडवर्ड्स अब इंग्लैंड की महिला टीम के साथ अपनी नई भूमिका के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने चार्लोट एडवर्ड्स को बधाई दी है।

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, चार्लोट एडवर्ड्स एक ऐसी लीडर रही हैं, जिनका पूरा #OneFamily बहुत सम्मान करता है। Thank you, Coach Lottie, for being an inspiration and guiding us to two championships with a smile. Good luck for your new role as England Women s Head Coach.

चार्लोट ने टीम को अविश्वसनीय उपलब्धियां दिलाई हैं। टीम ने तीन साल में दो खिताब जीते हैं। चार्लोट ने खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए विकसित और प्रेरित किया है और एमआई की विरासत को आगे बढ़ाया है और एमआई पलटन में खुशी लाई है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने चार्लोट को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले साल उन्होंने हमारी टीम के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।

चार्लोट एडवर्ड्स के पास कोच के तौर पर बहुत अनुभव है। उन्होंने साउथर्न वाइपर्स के साथ पांच महिला क्रिकेट सुपर लीग खिताब, साउथर्न ब्रेव के साथ द हंड्रेड और फिर मुंबई इंडियंस के साथ दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीते। अब उन्होंने इंग्लैंड की महिला टीम के कोच के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। वह जॉन लुईस की जगह लेंगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दक्षिण अफ्रीका की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी: क्लासेन बाहर, युवा खिलाड़ियों को मौका

Story 1

बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान महिलाओं में महाभारत, बाल खींचकर हुई जमकर मारपीट!

Story 1

रील के लिए मौत से खेला: वंदे भारत के नीचे लेटा युवक, हुआ गिरफ्तार!

Story 1

धोनी की ड्रीम टीम: विराट-रोहित नहीं, सिर्फ ये तीन खिलाड़ी! क्यों? खुद बताया!

Story 1

एलपीजी सिलेंडर में ज़बरदस्त उछाल: पटना में 50 रुपये महंगा, आम आदमी परेशान

Story 1

IPL 2025: कमिंस को हार से फर्क नहीं पड़ता, लगातार हार के बाद SRH कोच विटोरी का बड़ा बयान

Story 1

गाजा की सुरंगों में मिला खजाना: हमास पर इस मुस्लिम देश ने की पैसों की बारिश, इजरायल का दावा

Story 1

TTP के हाथ लगा अमेरिकी विध्वंसक हथियार: एक फायर में उड़ा दिए टैंकों के परखच्चे, पाकिस्तान में मचा हड़कंप!

Story 1

पंड्या बनाम पंड्या: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच में दो भाइयों में ज़ोरदार भिड़ंत, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका में आक्रोश, लगे ट्रंप-मस्क गो बैक के नारे