जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 में आखिरकार वापसी की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का अपना पहला मैच खेला।
92 दिनों के बाद बुमराह मैदान पर लौटे थे, पीठ की चोट के कारण वे रिकवर हो रहे थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि 92 दिनों के बाद बुमराह की वापसी इतनी खराब होगी, और यह विराट कोहली ने किया।
विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने गेंद आगे फेंकी और विराट कोहली ने उसे मिडविकेट एरिया में छक्के के लिए पहुंचा दिया।
विराट कोहली ने बुमराह को छक्का लगाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में अपने 13 हजार रन भी पूरे कर लिए। विराट कोहली ने 386 पारियों में ये कारनामा किया।
विराट कोहली सबसे तेजी से 13 हजार टी20 रन बनाने वाले एशियन खिलाड़ी बन गए हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 381 पारियों में ये कारनामा किया था।
विराट कोहली पहले भारतीय हैं जिनके नाम टी20 में 13 हजार रन हुए हैं। टी20 क्रिकेट में सिर्फ पांच बल्लेबाजों ने ही 13 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा 14562 रन हैं। एलेक्स हेल्स ने 13610 रन बनाए हैं। शोएब मलिक ने 13557 रन बनाए हैं। काइरन पोलार्ड ने 13537 रन बनाए हैं। अब विराट कोहली भी इस क्लब में शामिल हो गए हैं।
विराट ने मुंबई के खिलाफ कमाल बैटिंग की और सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 99 अर्धशतक लगा दिए हैं।
साथ ही वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में सिर्फ डेविड वॉर्नर से पीछे हैं। विराट कोहली के 65 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। वॉर्नर ने 66 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं।
Strong wrists! 💪🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 7, 2025
Perfect placement! 👊🏻
Real statement! 💥#ViratKohli smashes #JaspritBumrah for a MAXIMUM at the mid-wicket fence! ❤
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/H6co5trkpW#IPLonJioStar 👉 #MIvRCB | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar pic.twitter.com/jaSiLFJl0s
जुर्माने के बाद भी दिग्वेश राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन जारी, बेशर्मी से दिया जवाब!
मेरठ जेल में बंद मुस्कान गर्भवती, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुलासा
सिकंदर फ्लॉप! आमिर खान के साथ फिर धमाल मचाएंगे सलमान, आया फिल्म का धांसू ट्रेलर
अभिषेक की नाकामी से खफा SRH मालकिन काव्या मारन! वीडियो में दिखी निराशा
दूल्हा-दुल्हन की कार में बेपरवाही: परिवार भी हैरान, सोशल मीडिया पर बवाल
माही से भी तेज़! विकेटकीपर ने बल्लेबाज को पकड़कर कर दी स्टंपिंग
ट्रंप के टैरिफ से हाहाकार: भारतीय शेयर बाजार में 20 लाख करोड़ स्वाहा!
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: कप्तान बनाकर मालामाल करेगा यह खिलाड़ी! ड्रीम टीम में इन 11 प्लेयर्स को दें जगह
वक्फ विधेयक पर खुशी : ओवैसी का भाजपा नेताओं संग हंसी-ठट्ठा, भड़के मुसलमान!
प्रैंक पड़ा भारी: दोस्त को गिराना पड़ा महंगा, ई-रिक्शा से टकराया युवक!