रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने एक नया इतिहास रच दिया है।
विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में 13,000 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
दुनिया भर में, विराट कोहली इस मुकाम तक पहुंचने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए विराट ने अर्धशतक भी लगाया, जिससे टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली, बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 17 रनों की जरुरत को जल्द ही पूरा कर लिया। मैच से पहले उनके टी20 करियर में 12983 रन थे।
क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज पहले ही इस लिस्ट में शामिल हैं।
विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 386 पारियों में हासिल की। क्रिस गेल ने 381 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
विराट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ 91 रनों की और रजत पाटीदार के साथ 48 रनों की साझेदारी की। इसी के दम पर बेंगलुरु ने मुंबई के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
🚨 VIRAT KOHLI BECOMES THE FIRST INDIAN TO COMPLETE 13,000 RUNS IN T20 HISTORY 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 7, 2025
- The Greatest Ever. 🐐 pic.twitter.com/7386DVIWBS
IPL के बीच BCCI का बड़ा ऐलान: त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित!
राहुल गांधी की यात्रा के बीच कांग्रेस में घमासान, पूर्व विधायक ने कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
क्या हार्दिक पांड्या ने टॉस में की चीटिंग? बीसीसीआई ने विवाद बढ़ते ही शेयर किया वीडियो
ट्रम्प की चीन को चेतावनी: 50% अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी!
रिश्वत की टिप ने खोले कुबेर के द्वार: रेलवे अधिकारी के ठिकानों पर CBI का छापा, करोड़ों का खजाना बरामद
लगातार चौथी बार फेल, रोहित शर्मा पर जयवर्धने को आया गुस्सा, रितिका भी हुईं निराश!
स्टालिन सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, राज्यपाल पर विधेयकों को रोकने पर नाराज़गी
JDU में मुस्लिम नेता अंजुम आरा ने संभाला मोर्चा: वक्फ बिल पर समर्थन की बताई शर्तें
हजारों लोगों को खाने वाले हमास को मुस्लिम देश से मिल रहा था मोटा पैसा, गाजा की सुरंग से निकला राक्षस का रहस्य
गर्भवती पत्नी मायके गई, पति ने अश्लील वीडियो वायरल कर मचाया तहलका!