बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के दौरान पार्टी के भीतर ही बवाल मच गया। एक वायरल वीडियो में रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना एक कांग्रेस कार्यकर्ता को दौड़ाते हुए दिख रहे हैं।
यह घटना सदाकत आश्रम परिसर में हुई। वीडियो में टुन्ना कार्यकर्ता को पकड़कर पीटने लगते हैं। इस दौरान बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह गेट के बाहर मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद जोश में आए पूर्व विधायक ने कांग्रेसी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। कुछ अन्य कांग्रेसी भी पूर्व विधायक का साथ दे रहे थे। पिटाई के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां से भाग गया।
यह घटना सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के परिसर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आश्रम के हॉल में राहुल गांधी भाषण दे रहे थे। तभी रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना का ध्यान कार्यकर्ता रविरंजन की गतिविधियों से भंग हो गया।
टुन्ना के अनुसार, रविरंजन पॉकेटमारी कर रहा था और उनकी जेब में हाथ डाल दिया था। मना करने पर वह उलझ गया। राहुल गांधी का भाषण खत्म होते ही टुन्ना ने रविरंजन का पीछा किया और उसे पीटा।
कार्यकर्ता को पकड़कर पीटने के दौरान पूर्व विधायक खुद भी गिर गए। कुछ अन्य लोगों ने भी इस दौरान हाथ साफ कर लिया। घटना के दौरान मां-बहन की गालियां भी दी गईं।
कार्यकर्ता का नाम रविरंजन बताया जा रहा है। रविरंजन का कहना है कि उसकी पिटाई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का समर्थक होने के कारण की गई।
*#WATCH बिहार: पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2025
पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को चोर और पॉकेटमार कहकर भगा दिया। व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का… pic.twitter.com/MzgqDbwlRf
चंद्रिका देवी मंदिर में प्रसाद न लेने पर श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं को भी पीटा!
ट्रंप और नेतन्याहू: व्यापार घाटा खत्म और ईरान से डील पर बड़ी बात!
पंड्या बनाम पंड्या: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच में दो भाइयों में ज़ोरदार भिड़ंत, वायरल हुआ वीडियो
महिला प्रीमियर लीग चैंपियन कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, बनीं इंग्लैंड टीम की कोच
तहव्वुर राणा के भारत आने का रास्ता साफ, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की प्रत्यर्पण रोकने की याचिका
ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका में आक्रोश, लगे ट्रंप-मस्क गो बैक के नारे
जूनियर पांड्या पर भारी पड़े सीनियर! क्रुणाल ने पलटी बाजी, RCB की रोमांचक जीत
अश्विन का चौंकाने वाला फैसला: अब नहीं करेंगे चेन्नई से कोई बात!
किसी के बाप की जागीर नहीं : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर नाजिया इलाही खान का तीखा हमला
बुमराह की वापसी पर कोहली का करारा प्रहार: पहली गेंद पर जड़ा छक्का!