मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज रियान रिकेलटन ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसने सबको हैरान कर दिया। यह कैच आसान नहीं था, लेकिन रिकेलटन ने हार नहीं मानी और पीछे भागते हुए गेंद को लपक लिया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली और रजत पाटीदार के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए।
विराट कोहली के बाद रजत पाटीदार मुंबई की पिच पर जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे। वह तेजी से रन बना रहे थे।
19वां ओवर ट्रेंट बोल्ट फेंक रहे थे। बोल्ट की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद को पाटीदार ने फाइन लेग के ऊपर खेलने की कोशिश की। गेंद सीधे विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री की तरफ जा रही थी।
तभी रिकेलटन ने पीछे दौड़ लगा दी। रिकेलटन गेंद को देखते रहे और पीछे भागते हुए उन्होंने शानदार डाइव मारकर कैच लपका। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह भी कैच के लिए दौड़े थे, लेकिन रिकेलटन पहले पहुंच गए।
इस कैच के साथ ही पाटीदार की 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से बनी 64 रनों की तूफानी पारी समाप्त हो गई।
पाटीदार से पहले विराट कोहली ने भी मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। पहले ओवर में फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद विराट ने आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बनाए।
विराट ने 42 गेंदों का सामना कर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने उनका विकेट लिया।
जितेश शर्मा ने 19 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इन सभी पारियों की बदौलत आरसीबी ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया।
WHAT. WAS. THAT? 👀💥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2025
Watch Ryan Rickelton s stunning blinder to dismiss Rajat Patidar 🦅
Scorecard ▶ https://t.co/Arsodkwgqg#TATAIPL | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/4Jxd3k0gB6
वक्फ कानून का समर्थन करने पर भड़की भीड़, बीजेपी नेता का घर फूंका
मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु-गुलु करेगी तो... : रायपुर में गर्लफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर युवती को पीटा
महिला अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात जवान से बुनवाई खाट, मचा हड़कंप
कभी फ्लैट, कभी होटल: सीनियर अधिकारी की महिला कर्मचारियों ने की धुनाई, छेड़छाड़ का आरोप
क्या वक्फ संशोधन कानून के तहत यूपी में मदरसे सील हुए? जानिए सच्चाई
पांचवें बच्चे को जन्म देते हुए केरल में आसमाँ की मौत, कट्टरता ने ली जान?
रामनवमी 2025: बंगाल से महाराष्ट्र तक बवाल, जुलूसों पर पथराव, अंडे और मांस के टुकड़े!
ऋषभ पंत ने छुए आवेश खान की मां के पांव, संस्कारों ने जीता दिल!
मेरे जिंदा रहते किसी की नौकरी नहीं जाने दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान!
अदाणी का कोलंबो टर्मिनल शुरू: भारत-श्रीलंका के लिए ऐतिहासिक कदम!