कभी फ्लैट, कभी होटल: सीनियर अधिकारी की महिला कर्मचारियों ने की धुनाई, छेड़छाड़ का आरोप
News Image

जयपुर, राजस्थान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैंसर संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर धावा बोल दिया और उसकी जमकर कुटाई कर दी। यह घटना उसके ही दफ्तर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, महेश गुप्ता पर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ का आरोप है। वायरल वीडियो में एक महिला सुरक्षा गार्ड अधिकारी का कॉलर पकड़कर उसे केबिन से बाहर निकालती दिख रही है। अन्य महिला कर्मचारी भी उसके साथ हैं। महेश गुप्ता को पकड़कर अस्पताल से बाहर ले जाया जाता है, जहां उसकी पिटाई होती है। इस दौरान अधिकारी महिला सुरक्षा गार्ड से बहस करता हुआ भी दिखाई देता है।

रिपोर्ट के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर महेश गुप्ता पर आरोप है कि वह महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करता था। वह उन्हें कभी फ्लैट तो कभी होटल पर मिलने के लिए कहता था। एक सुरक्षा गार्ड की शिकायत के बाद अधिकारी के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

महेश गुप्ता पर यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर वह कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आरोपी अधिकारी महेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की है। अस्पताल ने पुलिस में उसकी शिकायत भी दर्ज करा दी है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

Story 1

बेंगलुरु में सरेराह युवती से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात

Story 1

वर्दी उतारो, मैदान में आओ! सीएम योगी का पुलिसकर्मियों पर फूटा गुस्सा

Story 1

मैं दिल्ली से हूं : विवादित जश्न पर दिग्वेश राठी का चौंकाने वाला बयान, BCCI की कार्रवाई झेल चुके

Story 1

तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला, बोली - अब मोदी सरकार चल रही है!

Story 1

इस खिलाड़ी ने डुबोई सनराइजर्स की नैया, काव्या मारन को हुआ करोड़ों का नुकसान!

Story 1

हैदराबाद में गर्भवती पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात!

Story 1

नीट परीक्षा की तारीख बदली? सरकार ने छात्रों को दी सही जानकारी

Story 1

रसोई गैस हुई महंगी, सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि!

Story 1

रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में लिखा राम , आरती कर योगी भी हुए मुरीद